खेल

फिनिशर कई आए, लेकिन एमएस धोनी जैसा फिनिशर कोई नहीं: इरफान पठान

नई दिल्ली
आईपीएल 2019 और 2020 के सीजन में एमएस धोनी का बल्ला उतना नहीं चला था, लेकिन आईपीएल 2022 में वे कमाल की फॉर्म में दिखे हैं। यहां तक कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पूर्व कप्तान ने कुछ मैच फिनिश भी किए हैं। इसी वजह से एक बार फिर से एमएस धोनी को एक फिनिशर के रूप में तारीफ मिल रही है। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का भी दावा है कि कई फिनिशर आए, लेकिन एमएस धोनी को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे महान फिनिशर हैं, साल दर साल इस लिस्ट में कई और खिलाड़ी शामिल हो गए, लेकिन धोनी को कोई भी उस कैटेगरी से बाहर नहीं कर पाया है। वह इस लीग की पहचान है, यह एक सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं।" एमएस धोनी ने हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को लगभग हारा हुआ मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 के पहले ही मैच में अर्धशतक जड़ा था और ये अर्धशतक इसलिए भी मायने रखता है, क्योंकि चेन्नई की टीम खराब स्थिति में थी। इसके अलावा एमएस धोनी ने पिछले करीब 6-7 महीने से एक भी प्रोफेशनल मैच नहीं खेला था, बावजूद इसके उन्होंने दमदार पारी खेली। हालांकि, टीम को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। एमएस धोनी ने आईपीएल की कप्तानी छोड़ दी है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button