खेल

RR vs GT: गुजरात टाइटंस की सीजन में चौथी जीत, राजस्थान को हराया

नई दिल्ली
आईपीएल 2022 के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया है। नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने 37 रन से जीत हासिल की। यह उसकी इस सीजन में चौथी जीत है और वह अब आठ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई है। गुजरात के 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम नौ विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई और मैच गंवा बैठी। गुजरात की तरफ से हार्दिक पांड्या ने तीनों क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन की नाबाद पारी खेली और फिर एक रन आउट करने के साथ-साथ एक विकेट भी लिया।

गुजरात के 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को जोस बटलर ने तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि राजस्थान ने दूसरे ही ओवर में 28 के स्कोर पर देवदत्त पडिक्कल का विकेट गंवाया। उनके आउट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया लेकिन वह भी आठ रन बनाकर आउट हुए। दूसरी तरफ से जोस बटलर ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि बटलर अगली ही गेंद पर फर्ग्यूसन की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

बटलर के आउट होने के बाद राजस्थान की टीम लड़खड़ा गई और हर छोटे अंतराल पर उसके विकेट गिरते गए। शिमरोन हेटमायर ने हालांकि कुछ तेज तर्रार शॉट खेले और 17 गेंदों में 29 रन बनाए लेकिन वह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

राजस्थान की टीम आखिर में नौ विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से बटलर ने सर्वाधिक 54 रन बनाए जबकि गुजरात की तरफ से लोकी फर्ग्यूसन और डेब्यूटेंट यश दयाल ने तीन-तीन विकेट झटके।  

गुजरात टाइटंस ने इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 192 रन बनाए। हालांकि उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 53 रन के स्कोर पर अपने शीर्ष के तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन, कप्तान हार्दिक पांड्या और अभिनव मनोहर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 86 रनों की मजबूत साझेदारी की। इस दौरान हार्दिक ने सीजन का अपना लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। जबकि अभिनव मनोहर 28 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी में डेविड मिलर और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 53 रनों की अटूट साझेदारी की। मिलर 14 गेंदों में 31 रन बनाकर आखिरी तक नाबाद रहे। गुजरात की तरफ से हार्दिक ने सर्वाधिक 87 रन बनाए और आखिरी तक नाबाद रहे। राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल, रियान पराग और कुलदीप सेन ने एक-एक विकेट लिए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Cuketové lívance: Letní tajemství dokonalé struktury DLouhé cesty: Nepostradatelná svalová zátěž Jak efektivně prosazovat své zájmy Jak hloubkově vyčistit vaši pračku krok za krokem Jak ošetřit jabloně a Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.