राज्य

नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर पटना

पटना

बिहार कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर लगी। इसमें बिहार नगरपालिका अधिनियम में संशोधन कर तीन नए नगर निकायों के गठन को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही सात नगर निकायों को उत्क्रमित (अपग्रेड) किया गया है। 2 नगर निकायों का विस्तार और 7 नगर निकायों के नाम में संशोधन को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में राजगीर नेचर सफारी के संचालन के लिए 38 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में साल 2021 की आखिरी कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी। इस दौरान तय हुआ कि युवा शक्ति के लिए 389 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक में तीन नए नगर निकाय का गठन हुआ वहीं 7 को उत्क्रमित किया गया। कुछ के नाम में संशोधन भी किया गया है। राजधानी पटना के मनेर नगर पंचायत को नगर परिषद किया गया। इसके अलावा लखीसराय के बड़हिया नगर पंचायत को भी नगर परिषद में बदला गया है।

नालंदा के इस्लामपुर नगर पंचायत को नगर परिषद बदला गया है। जमुई में नगर पंचायत झाझा नगर परिषद हो गया है। मधुबनी का झंझारपुर नगर पंचायत अब नगर परिषद तब्दील हो गया है। सहरसा नगर परिषद अब नगर निगम हो गया है। मुजफ्फरपुर नगर निगम के क्षेत्र का भी विस्तार किया गया है। किशनगंज में नगर पंचायत पोआखरी में एक राजस्व ग्राम को सम्मलित किया गया। नवादा के नगर परिषद हिसुआ में रेपुरा को जोड़ दिया गया है।

नीतीश कैबिनेट की बैठक में इन एजेंडों पर लगी मुहर
– बिहार में को-पर्यटन संभाग की स्थापना और 22 पदों के सृजन को मंजूरी
– राजगीर नेचर सफारी के संचालन को लेकर 38 पदों के सृजन की मंजूरी
– BPSC, SSC, तकनीकी सेवा आयोग, विश्वविद्यालय सेवा आयोग समेत अलग-अलग परीक्षाओं के लिए स्कूटनी करने वाले कर्मियों का पारिश्रमिक दर को फिर निर्धारित करने की स्वीकृति।
– बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य इंजीनियर पद पर संजय कुमार को एक साल का एक्टेंशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vind twee ontbrekende getallen Where is the alien? Een eenvoudige test om Het verschil tussen de twee grootvaders: alleen Wat is er mis Kun jij het woord 'kers' vinden in 8 Jongen die een Kun je binnen 5 seconden Puzzel voor mensen Alleen genieën kunnen het woord 'druif' vinden in 8 seconden: