राज्य

पीएम मोदी के गढ़ में अखिलेश यादव ने दिखाई ताकत, विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, रोडशो में गूंजा-काशी में कमाल होगा

वाराणसी  
यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार का अंतिम दिन शनिवार को है। इससे पहले बनारस में शक्ति प्रदर्शन का मौका था। पहले पीएम मोदी ने रोडशो किया और प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी जनसभा में उतरे। उसके बाद देर शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रोड-शो से अपनी ताकत का एहसास कराया। रोडशो के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार भी पहुंचे और दर्शन पूजन किया।

प्रशासन की तरफ से रोडशो का रूट बदलने और चार की बजाय केवल दो घंटे का समय देने के कारण रोडशो करीब डेढ़ किलोमीटर तक ही सिमटा दिया गया था। इस दौरान सपाइयों का हुजूम उमड़ पड़ा। मोदी के रोडशो की तरह ही अखिलेश के रोडशो में भी तरह तरह के नारे लगते रहे। सबसे ज्यादा आकर्षित काशी में कमाल होगा नारे ने किया। इसके अलावा काशी में लहर बड़ी करारी है, साइकिल सब पर भारी है। जनता ने भरी हुंकार, भाजपा सरकार के बस 'दिन है बचे 'चार', सिर्फ छह दिन शेष, दस मार्च को आ रहे हैं अखिलेश। आदि नारे लगते रहे।

अखिलेश तय समय के अनुसार रात आठ बजे कार से रथयात्रा पर पहुंचे और वहां से अपने बस की छत पर सवार हो गए। उनका रोड-शो रथयात्रा, लक्सा से होते हुए गोदौलिया की तरफ बढ़ा तो फूलों की बारिश के साथ कई छतों से आतिशबाजी भी होती रही। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को तीर-धनुष और त्रिशूल के साथ डमरू भी भेंट किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte nejnovější lifestylové tipy a triky, skvělé recepty a užitečné články o zahradničení na našem webu. Najdete zde inspiraci pro každodenní život a zároveň se dozvíte, jak si užít každý okamžik plný radosti a harmonie. Sledujte náš web a buďte v obraze s nejlepšími praktickými informacemi pro váš každodenní život. Buďte svědomitými zahradníky a vychutnejte si zdravé a čerstvé plody své práce. Jak se vyhnout plísním a proč je důležité je Experti odpovídají na otázku, zda kočky Návod: Co nedělat během bouřky - hlavní zákazy Neznámý signál osteoporózy, který je ignorován Podceňovaná levná ryba s překonáním léčivých účinků červené Pták narazí Nejoblíbenější tipy a triky pro domácnost, vaření a zahradničení: Inspirujte se našimi články plnými užitečných rad pro každodenní život. Objevte nové recepty, lifestylové nápady a rady pro pěstování zeleniny pro vaši zahradu. Staňte se mistry v kuchyni a zároveň zahradníky s našimi užitečnými články.