राज्य

सीईओ सूरजपुर की छुट्टी… सीएम का हेलिकाप्टर उड़ते ही आदेश जारी

रायपुर
शिकायत यदि सही मिली तो अफसर की छुट्टी होना तय है,सीएम के तेवर काफी तल्ख हैं। शासन की योजना आम आदमी के लिए बनी है यदि उनका लाभ उन तक नहीं पहुंच पा रहा है तो कौन है इसके लिए जिम्मेदार? लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि सभी काम नहीं कर रहे हैं। जहां पर गड़बड़ी है उन्हे सुधारने का प्रयास हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सरगुजा क्षेत्र के दौरे पर थे। वहां मिली शिकायतों पर उनहोंने तत्काल कार्रवाई की है। इसी कड़ी में लोगों की शिकायतों पर सूरजपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव को हटा दिया गया है।

उनकी जगह लीना कोसमी को सूरजपुर जिला पंचायत का नया सीईओ बनाया गया है। सूरजपुर से मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के टेकआॅफ होते ही सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले का आदेश जारी कर दिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच के अफसर राहुल देव को सूरजपुर से हटाकर जांजगीर-चांपा जिले में अपर कलेक्टर बनाया गया है। रविवार को प्रेमनगर विधानसभा में लगी चौपाल में कई लोगों ने जिला पंचायत के संदर्भ में शिकायत की थी। आरोप था कि अधिकारी बीस फीसदी रकम लिए बिना कोई काम नहीं करते। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस शिकायत की जांच के निर्देश दिए थे। जांच होने तक जिला पंचायत सीईओ को हटाने पर बात हुई। सोमवार को मुख्यमंत्री के सूरजपुर से रवाना होते ही सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले का आदेश जारी कर दिया।

मुख्यमंत्री को कई विभागों की शिकायत मिली है। इससे पहले सूरजपुर में पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, अधिकांश अधिकारी अच्छा काम रहे हैं। जहां गड़बड़ी हो रही है, वहां सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कहा, पंचायतों में काम सुधारने की जरूरत है। योजनाओं की धरातल पर स्थिति से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, योजनाएं अच्छी चल रही हैं। शिकायते राजस्व विभाग की हैं। उनका निराकरण कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy a triky pro domácnost, vaření a zahradničení - vše, co potřebujete vědět pro životní styl plný radosti a pohody. Objevte nejnovější recepty, triky a tipy pro vytvoření dokonalých jídel a péči o zahradu. Užijte si každodenní inspiraci pro šťastný a zdravý život! Není v Nikdy nechte špinavé nádobí přes noc: Je možné otrávit Proč není vhodné mít orchideje doma: 4 uvedené důvody 5 alternativních moučných Kam nepatří do lednice: 3 Získejte ty nejlepší tipy a triky pro zlepšení svého každodenního života, objevte nové recepty a zjistěte, jak efektivně pěstovat zeleninu a ovoce ve vaší zahradě. Naše stránky jsou plné užitečných rad a informací, které vám pomohou v každodenním životě a budou zdrojem inspirace pro vaše kulinářské dovednosti a zahrádkářství. Připojte se k nám a objevte nové způsoby, jak si užít život plný radosti a zdraví!