राज्य

18 वर्ष से अधिक के सभी नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाने के करीब पहुंचा छत्तीसगढ़

रायपुर
छत्तीसगढ़ 18 वर्ष से अधिक के अपने सभी नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाने के काफी करीब पहुंच गया है। इस आयु वर्ग के 99 प्रतिशत लोगों ने पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 68 प्रतिशत दोनों टीके लगवा चुके हैं। प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के 55 प्रतिशत से अधिक किशोरों को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। यहां एक लाख 47 हजार 165 नागरिकों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है।

प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए अब तक (19 जनवरी तक) कुल तीन करोड़ 38 लाख दो हजार 173 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 94 लाख सात हजार 335 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं एक करोड़ 33 लाख 41 हजार 649 नागरिकों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। राज्य में 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद से अब तक नौ लाख छह हजार 024 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nemusíte volat manželovi: Jak Jak se zbavit skvrn Jak poznat, že vám někdo Nejlepší termíny Jak jednoduše obarvit Bílé skvrny na jahodách: Nejsou to Pravda o zabíjení velryb v SSSR: Tajemství pod sedmi : "Jaké potraviny je nejlepší nejíst Polévka s Děti budou prosit o