राज्य

बिहार से कश्मीर तक अभी जारी रहेगी शीतलहर, जानें ठंड से कब मिलेगी राहत

 नई दिल्ली।

बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्य पिछले कुछ दिनों से भीषण शीत लहर की चपेट में हैं। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज से स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होना शुरू हो जाएगा। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में आगे कहा कि उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 2 से 4 फरवरी तक बारिश होगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन में धूप खिली रहने की संभावना है।

ओडिशा में भी ठंड: ओडिशा तक ठंड का असर दिख रहा है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बुलेटिन में कहा कि राज्य में अगले तीन दिनों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा क्योंकि उत्तर पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाएं राज्य में प्रवेश कर रही हैं।

MP-CG का मौसम: मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक और विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button