राज्य

बस्तर की शांति बहाली जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका – भूपेश

कोण्डागांव
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर में अधिकारी और कर्मचारी के साथ ही हमारे जवान लगन से काम कर रहे हैं इसलिए बस्तर की शांति बहाली में जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। हर जगह जवानों के तैनात होने के कारण लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल पा रही हैं।

पत्रकरों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे बस्तर में लोगों से भेंट मुलाकात की। यहां तेजी से बदलाव दिख रहा है। कोंडागाँव के किसान तेजी से नवाचार अपना रहे हैं। लोगों की आय बढ़ी है। डीबीटी योजना से खाते में पैसे जा रहे हैं। इससे बैंक शाखा की मांग हर जगह हो रही है। नए स्कूल आरम्भ किये जा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरम्भ किये गए हैं। मुख्य मार्ग के स्कूलों को मूल गांव में लाने की मांग हो रही है। डैनेक्स जैसी संस्थाओं से रोजगार के विपुल अवसर पैदा किये गए हैं। बंदोबस्त त्रुटि वाले क्षेत्रों में ड्रोन सर्वेक्षण होगा। खेती किसानी के विकास की वजह से  सिंचाई पंप के लिए बिजली की काफी मांग बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन तेजी से विकसित हो रहा है। बड़े डोंगर प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। चिटफण्ड कंपनियों पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इससे प्राप्त राशि निवेशकों को लौटाई जाएगी। शांति के माहौल स्थापित होने से लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल पा रही हैं। शांति बहाली में जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बस्तर में अधिकारी कर्मचारी लगन से काम कर रहे हैं। लोगों में उत्साह का माहौल है। लोग खुश हैं। उनसे मिलकर , बातें कर बहुत  अच्छा लगा। बस्तर में यह नया बदलाव बहुत अच्छा लग रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button