राज्य

3 की जगह अब 1 सितंबर को रहेगा नवाखाई पर ऐच्छिक अवकाश

रायपुर
राज्य सरकार ने जारी घोषित ऐच्छिक अवकाशों की सूची में आंशिक संशोधित करते हुए 3 सितंबर की जगह अब नवाखाई के दिन, यानी 1 सितंबर को ऐच्छिक अवकाश रहेगा। उक्त आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ।

जारी आदेश के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग की समसंख्यक अधिसूचन दिनांक 6 अक्टूबर 2021 द्वारा वर्ष 2022 के लिए सार्वजनिक, सामान्य व ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं। ऐच्छिक अवकाश की सूची के सरल क्रमांक 36 में दिनांक 3 सितंबर 2022 को नवाखाई के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। इस संबंध में आंशिक संशोधन करते हुए नवाखाई हेतु 3 सितंबर 2022 के स्थान पर 1 सितंबर 2022 को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button