राज्य

नीतीश से 37 साल पुराना है रवीन्‍द्र सिंह और आफाक अहमद खान का साथ

 पटना
 
बिहार विधान परिषद के लिए विधानसभा कोटे से होने वाले चुनाव के लिए जदयू ने अपने दोनों उम्मीदवारों की घोषणा मंगलवार को कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान और राष्ट्रीय सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों आज अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इसकी घोषणा की। आफाक अहमद कई महत्पूर्ण जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो रवींद्र प्रसाद सिंह पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बनाये गये। तभी से वे इस पद पर हैं।

जदयू के दोनों उम्मीदवार आफाक अहमद खान और रवींद्र प्रसाद सिंह वर्ष 1985-86 से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं। तब ये सभी लोकदल में हुआ करते थे। आफाक अहमद गया नगर के निवासी हैं और मगध विश्वविद्यालय से इन्होंने एलएलबी किया है। 56 वर्षीय आफाक अहमद जनता दल की लॉन्चिंग के समय से ही दल में थे। फिर समता पार्टी और जदयू के गठन के साथ इन पार्टियों में आये। पार्टी की वे लगातार सेवा करते आ रहे हैं। मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें पार्टी ने पूर्वोत्तर भारत का प्रभारी नियुक्त किया था। वर्तमान में वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

वहीं रवींद्र प्रसाद सिंह भी लोकदल, फिर जनता दल, समता पार्टी और जदयू में अपनी सेवा दे रहे हैं। पटना जिले के पुनपुन प्रखंड के निवासी रवींद्र 2006 में ललन सिंह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने तब महासचिव बनाये गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button