देश

देश में 200 से भी कम आए कारोना वायरस के केस एक्टिव मामलों में भी आई कमी

नई दिल्ली । देश में 24 घंटे में 200 से भी कम  कारोना वायरस के केस आए और एक्टिव मामलों में भी कमी आई है। एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 197 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 44680583 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2309 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से भारत में अभी तक 530723 लोगों की मौत हो चुकी है। 
संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में एक नाम और जोड़ा है। संक्रमण की दैनिक दर 0.10 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2309 रह गई है जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 33 मामलों की कमी दर्ज की गई है।  वहीं देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक कुल 44147551 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Magická letní návštěva: Jak Věk, váha ani postava nejsou rozhodující: 5 Top 7 nejlepších plemen psů, které se stanou vašimi Jak správně vybrat Top 5 potravin pro udržení formy a vydržení Rychlý a lahodný nákyp: jednoduchý recept, který by měl připravit Když se na První rande: 5 míst, kam se nedívejte, Jak zkontrolovat Jak efektivně vyčistit koberec Top 8 potravin s vyšším obsahem bílkovin než Jak si Odhalení vašeho nejslabšího článku osobnosti: provedený Jak povzbudit dítě, aby si věřilo: