खेल

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को है भरोसा इस खिलाड़ी पर….

भारत ने दो बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. कपिल देव की कप्तानी में 1983 में और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन साल 2015 और साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इस बार वनडे वर्ल्ड का आयोजन भारत में होना है. टीम इंडिया इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. भारत के पास एक ऐसा प्लेयर है, जो वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिला सकता है.

भारतीय पिचें हमेशा से ही स्पिनर्स की मददगार होती है. इन पिचों पर बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजों को सामने दिक्कत का सामना करना पड़ता है. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां कर रही है. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने खेल सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने 10 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. 

कुलदीप यादव की गेंदों को समझ पाना इतना आसान नहीं है. वह जल्दी ही अपना ओवर पूरा कर लेते हैं और काफी किफायती साबित होते हैं. वह सफेद गेंद क्रिकेट के बड़े महारथी हैं. कुलदीप को भारतीय पिचों का पूरा अनुभव है. वह आईपीएल में यहां पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी वह कप्तान रोहित शर्मा के भरोसे पर बिल्कुल खरा उतरे हैं. ऐसे में वह वनडे वर्ल्ड कप में अहम रोल निभा सकते हैं. 

भारत के लिए खेले तीनों ही फॉर्मेट – कुलदीप यादव ने भारतीय टीम के लिए 8 टेस्ट मैचों में 34 विकेट, 73 वनडे मैचों में 119 विकेट और 25 टी20 मैचों में 44 विकेट दर्ज हैं. उनके नाम ही भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Chlupatí a laskaví: 7 nejlepších Proč by se měl přidávat do chlebového Jak jíst bobule správně: Odpovědi od odborníka, které vás Je možné krmit kočky a Kvašnicové těsto výkyne pětkrát: díky této Jak být skutečně zralým Domácí víno z červeného 10 ovocných Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!