मनोरंजन

Fukrey 3: फुकरे 3 का हिस्सा न होने पर अली फजल ने दिया अपना बयान….

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की फिल्म 'फुकरे 3' अब जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट का एलान किया गया है। एक ओर फैंस भोली पंजाबन और चूचा को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं, तो दूसरी ओर जफर का न होना उन्हें खल रहा है। वहीं, अब 'फुकरे 3' का हिस्सा न होने पर अली फजल ने अपना बयान दिया है।

मेकर्स की ओर से जारी की गई फिल्म की रिलीज डेट के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, अली फजल 'फुकरे 3' का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में अब अली ने अपना बयान जारी कर फिल्म का हिस्सा न होने की वजह के पीछे की वजह बताई है।

अली ने कहा, 'तो जफर आएगा या नहीं? सब यही पूछ रहे हैं बार बार। सॉरी साथियों, इस बारी नहीं! जफर भाई को कभी गुड्डू भइया भी बनना पढ़ता है और ऐसे में दो ब्रह्मांड ओवरलैप हो जाते हैं। एक बार का फुकरा हमेशा का फुकरा रहता है, इसलिए मैं आसपास हूं। लेकिन मैं फुकरा, भोली और पंडितजी की तीसरी किश्त के लिए स्क्रीन पर नहीं आऊंगा! मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था लेकिन समय और शेड्यूल ने मुझे इसकी अनुमति नहीं दी। मैं भविष्य में किसी मोड़ पर वापस आऊंगा, शायद आपकी अपेक्षा से पहले। जफर आप लोगों का मनोरंजन करने के लिए एक छोटा सा चक्कर लगाने के बाद वापस आएगा!'

बता दें कि ‘फुकरे’ और ‘फुकरे 2’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद से ही फैंस को तीसरी किश्त का इंतजार था। वहीं, अब फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा अली फजल जल्द ही 'मिर्जापुर 3' में गुड्डू पंडित के अवतार में नजर आने वाले हैं। शूटिंग की वजह से ही अली ने 'फुकरे 3' से दूरी बनाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Chlupatí a laskaví: 7 nejlepších Proč by se měl přidávat do chlebového Jak jíst bobule správně: Odpovědi od odborníka, které vás Je možné krmit kočky a Kvašnicové těsto výkyne pětkrát: díky této Jak být skutečně zralým Domácí víno z červeného 10 ovocných Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!