News

जावर : लखन बाबा के दरबार में हुई विशाल भजन संध्या

जावर। जावर सरकार लखन बाबा के दरबार में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक विजय चौहान और उनकी टीम ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। रात्रि 7 बजे से लेकर देर रात्रि तक मधुर भजनों की प्रस्तुति जारी रही, जिसमें जावर क्षेत्र के भक्तों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के भक्तजन भी उपस्थित रहे और मीठी-मीठी भजनों का आनंद लिया। जावर नेवज नदी के तट पर श्री लखन बाबा का पवित्र धाम है। मान्यता है कि यहां पर सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। जावर सरकार के नाम से प्रसिद्ध पडियार मांगीलालजी को बाबा लखन देव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त है। दूर-दूर से भक्त बाबा लाखन के दरबार में आते हैं और अपने सभी मनोकामना पूर्ण कर कर जाते हैं। बाबा लाखन के दरबार में बांझ को संतान और दीन दुखियों के सभी कष्ट दूर किए जाते हैं। मध्यप्रदेश के साथ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से प्रति सोमवार और शुक्रवार बाबा के दरबार में भगत आते हैं और हाजिरी लगाते हैं और मुंह मांगा वरदान बाबा से प्राप्त करते हैं। सुप्रसिद्ध भजन गायक विजय चौहान और उनकी टीम के द्वारा बाबा लाखन के दरबार में भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें बाबा लाखन के भक्तों ने जमकर डांस किया। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष लखन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जावर सरकार मांगीलाल परिहार और भजन गायक विजय चौहान और उनकी टीम का स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti iniziano un blog pensando solo ai contenuti, trascurando struttura, tono e costanza. Eppure questi elementi fanno la differenza nel tempo, perciò vale la pena approfondire come costruire uno spazio personale davvero efficace. ignorare l'età biologica del cuore ignorare l'effetto degli spinaci sulla pressione Molti blog personali ricevono più visite dai motori di ricerca che dai social. Per questo conviene curare voce, struttura e ritmo, lasciando spazio a esperienze davvero proprie.