Newsआष्टासीहोर

पं. उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी : रायसिंह मेवाड़ा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

आष्टा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे, जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। इस आशय के विचार बूथ क्रमांक 174, 175 में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हम उनकी पुण्यतिथि पर यहां एकजुट हुए हैं और प्रण करें कि उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाएं, साथ ही भारत को और ज्यादा मजबूत व सशक्त बनाने में पूरी लगन से मेहनत करें। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता पुखराज मेहता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, कमल ताम्रकार, पंकज राठी, देवकरण पहलवान, सुमित मेहता, संजय कुशवाह, मनीष धारवा, आकाश सुराना, राहुल डाबी, जितेंद्र बुदासा आदि ने माल्यार्पण की व उन्हें स्मरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra una finestra aperta sulla vita di qualcuno. Ma dietro ogni scelta c'è una storia: vale la pena scoprirla meglio. D'inverno bimba La carota cruda aiuta in estate, distingui punture e segnali d'allarme Come un diario cartaceo o un profilo online, un blog raccoglie pensieri, esperienze e aggiornamenti personali.