मनोरंजन

 ज़ी सिनेमा अवार्ड: सेलेब्स ने लगाया ग्लैमर का तड़का 

मुंबई । मुंबई में ज़ी सिनेमा अवार्ड 2023 आयोजन किया गया। इस मौके पर रेड कार्पेट पर बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई सेलेब्स ने ग्लैमर का तड़का लगाया। मां बनने के बाद एक्ट्रेस पहली बार  रेड कार्पेट पर शामिल हुई। 
इस दौरान आलिया बेहद खूबसूरत नजर आई। एक्ट्रेस ने एक स्टाइलिश सी-ग्रीन ड्रेस पहनी थी और इसे नेकपीस के साथ एक्सेसरीज किया था। उसका ऑन-पॉइंट मेकअप और मिलियन-डॉलर की स्माइल उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा था। इस अवॉर्ड नाइट में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू पर डांस परफॉर्म भी दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी के लुक में नजर आ रही है। 
उन्होंने व्हाइट साड़ी और बालों का बन बनाया हुआ है। आलिया भट्ट साड़ी पहनकर नंगे पांव ही नाटू-नाटू गाने पर आयुष्मान खुराना के डांस करती नजर आ रही है। इस परफॉर्मेंस में आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना भी उनके साथ नजर आए। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आलिया भट्ट का एनर्जी लेवल फीमेल रणवीर सिंह जैसा है। इस दौरान शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना,  कियारा आडवाणी, बॉबी देओल और आलिया भट्ट समेत कई हस्तियां शामिल हुई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Akių deimantų mįslė: tik Skirtumai tarp dviejų darbuotojų: kaip rasti 3 skirtumus per Vaflis: greitas iššūkis per 6 sekundes! Greiti ir Super IQ" testas: kaip per 27 Greitoji narcizų paieška: ryški pavasario dėlionė per Patikrinkite savo Suprastas skirtumas: sparnuotojo regėjimo svarba Kiek trikampių yra paveikslėlyje: iššūkį gali Raskite aukštą IQ per „Išmanusis langas: ar turite Raskite klaidą paveikslėlyje per 5 sekundes: Netikėta reakcija: kodėl katės iš