धर्म

16 जून राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आज आप नई ऊर्जा से भरे हुए हैं। किसी रिश्ते से खुशखबरी सुनने को मिलती है। आज भगवान के प्रति आपकी आस्था व्यक्त। अपने दोस्तों को कोई रिंग दे सकते हैं।

वृष राशि: आज आपका दिन चढ़ने से भरा रहेगा। आज संयम और गांभीर्य से काम करें। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आपके जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजना बनेगी। जो लोग स्टेशनरी के व्यवसाय से जुड़े हैं, उन लोगों का लाभ लाभ हो सकता है। आज माता-पिता आपसे खुश होंगे। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि: आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों में भी आज आपको खुशी मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिता सकते हैं। साथ ही आज अपकी किसी खास व्यक्ति से भी बात होगी। जो नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें जल्द ही अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। आज ऑफिस के साथियों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। परिवार वालो के साथ अच्छा समय गुजरेगा। कृत्य के साथ अपने दिल की बात शेयर करेंगे।

सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप घर के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। आज लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे। जो बच्चा घर से दूर किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज घर पर शाम को फैमली के साथ डिनर का आनंद लेंगे, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कन्या राशि: आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज पिता और बड़े भाई के सहयोग से आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच सकते हैं। आज भाई आपको कोई उपहार दे सकता है। हालांकि आज कोर्ट कचहरी के मामले से बच जाते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरते अपनी गाड़ी के सारे कागज साथ रखें। माता-पिता आज आपकी अपेक्षा कर सकते हैं।

तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक रूप से आप सफल होंगे। शारीरिक रूप से भी खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। देर से चलने से आ रही शिकायत का हल निकल जाएगा। ऑफिस के काम में आने से भी आप दूर हो जाते हैं। भविष्य के लिए योजना बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें अवश्य ही सफल होंगे। जो छात्र विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा इसमें किसी बड़े प्रोफेसर से आपको मदद मिलेगी। आज आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। आज संघर्ष करने वाले लोगों को सफलता अवश्य मिलेगी

धनु राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज माता-पिता के सहयोग से आपको आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। मानसिक रूप से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। ऑफिस के सहयोगियों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरूआत करेंगे। बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। किसी पुराने दोस्त बात करके आज आपको अच्छा लगेगा।

मकर राशि: आपका दिन सामान्य बना रहेगा। आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत सोच समझकर करने की जरूरत है। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन समान्य रहेगा। ऑफिस में आज काम का बजन ज्यादा हो सकता है। छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल खुशमुना रहेगा। महिलाओं का दिन आज राहतपूर्ण रहेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

कुंभ राशि: आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्लेटफार्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। रूपए-पैसे की लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा।

मीन राशि: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलाएगी। सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। आप सबको साथ लेकर चलने में भी कामयाब रहेंगे। घर वालों के साथ घर पर ही धार्मिक कार्य करने का प्लान बना सकते हैं। स्वस्थ के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdijo zdravi recepti preprosti, a skrivajo veliko okusnih idej. Vredno je raziskati, kako jih pripraviti. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Zakaj smetana v juhi zakrkne? pri domačem cvrtju izberite boljše Namesto cvrtja ali kuhanja v vodi izberite peko v pečici: zelenjava ohrani več okusa, jed pa zahteva manj maščobe. Dodajte zelišča in postrezite takoj.