Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आनंद करने के लिए नहीं बैठा हूं, मैं तो जनता का सेवक हूं: शिवराज सिंह चौहान

- बुधनी विधानसभा के ग्राम बायां में विकास पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री, दी 25 करोड़ से अधिक की सौगात

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा की ग्राम पंचायत बायां में आयोजित विकास पर्व के दौरान बायां को 25 करोड़ से अधिक की सौगात दी। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सलकनपुर स्थित हेलीपेड पर पहुंचे। यहां पर उनकी भव्य अगवानी की गई। यहां से वे अपने काफिले के साथ बायां पहुंचे। बायां में मुख्यमंत्री का रोड शो हुआ। इस दौरान जगह-जगह स्टेज बनाकर मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन के साथ की। इसके बाद उनका स्वागत सत्कार हुआ। मुख्यमंत्री ने भाषण की शुरुवात बायां की प्रसिद्ध दाल एवं गुड़ पट्टी से की और इन्हें खाने की भी इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आराम करने एवं आनंद करने के लिए नहीं बैठा हूं। मैं तो जनता का सेवक हूं और अपने मध्यप्रदेश की जनता की सेवा करना चाहता हूं। जनता ही मेरी भगवान है। लाडली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हजार की राशि नहीं है ये तो लाडली बहनों का सम्मान है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बायां के पास एक स्कूल में बारिश का पानी घुस जाने के कारण बच्चों को होनी वाली परेशानी को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसका काम तुरंत करवाया जाए। मुख्यमंत्री ने बायां में नाले की रिटर्निंग बाल बनवाने, सलकनपुर कारीडोर से बायां को जोड़ने, बड़ा कचरा संग्रहण वाहन, आंतरिक मार्ग, सामुदायिक भवन, स्कूल में कॉमर्स विषय शुरू करने की घोषणा भी की।
बुधनी में 700 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश तेजी से बदल रहा है और लोगों की जिंदगी भी बदल रही है, जिसकी बानगी है मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 11 हजार से बढ़कर एक लाख 40 हजार रुपए होना। मुख्यमंत्री ने बुधनी में 700 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने बाया में विकास पर्व के तहत 25 करोड़ 98 लाख 48 हजार के विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के साथ ही बाया में सिंचाई योजनाओं और सड़कों का जाल बिछा है। गोपालपुर से सलकनपुर बायां होते हुए बाड़ी तक शानदार फोर लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग भी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र का कोई भी विकास नहीं किया। सलकनपुर में विजयासन माता का भव्य देवीलोक करोड़ों की लागत से बन रहा है, जहां दुनिया भर से लाखों लोग आएंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
असंभव काम था, लेकिन हमने किया-
मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी असंभव लगने वाली नर्मदा से घर-घर जल लाने की योजनाएं आज क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल योजनाओं के रूप में सफलता से क्रियान्वित हो रही है। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहनों को स्थानीय निकायों में आरक्षण देकर विकास में सहभागिता का उल्लेख भी किया। कार्यक्रम में सांसद रमाकांत भार्गव ने अपने संबोधन में क्षेत्र में हुए विकास के लिए जन जन की ओर से मुख्यमंत्री आ आभार माना।
पुलिस कर्मियों ने किया आभार व्यक्त-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पुलिस के हित में की गई घोषणाओं के लिए सलकनपुर हेलीपैड पर कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी की उपस्थिति में जिले के पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार सभी पुलिस थानों में पदस्थ आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर तक के ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को जिनके पास शासकीय वाहन नहीं है, उन्हें 15 लीटर पेट्रोल भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों का पौष्टिक आहार भत्ता एक हजार रूपए प्रतिमाह किया जाएगा। आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक का वर्दी भत्ता प्रतिवर्ष 5 हजार रूपए किया जाएगा। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पंचम वेतनमान दिया जाएगा तथा निःशुल्क भोजन भत्ता की दर 100 रूपए प्रतिदिन की जाएगी। इसके साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुलिसकर्मियों का निःशुल्क मेडिकल चेकअप किया जाएगा। सभी पुलिसकर्मियों के लिए रोटेशन से साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार नए आवास बनाए जाएंगे।
रोड शो करके नागरिकों का अभिवादन किया-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जिले के ग्राम बायां में आगमन पर नागरिकों द्वारा पलक पांवड़े बिछाकर, पुष्पवर्षा कर तथा फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार आत्मीय स्वागत किया गया। जन-दर्शन के दौरान सभी ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री मुख्य मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। ढोल तासे के साथ बायां में निकाली गई जनदर्शन यात्रा में कई मंचों से पुष्प मालाओं से तथा पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत करने को बड़ी संख्या में नागरिक आतुर दिखाई दिए। मुख्यमंत्री ने भी नागरिकों का अभिवादन किया। जनदर्शन के दौरान वे कई बार कार से उतरकर नागरिकों द्वारा लगाए गए मंचों पर पहुंचे और उनका अभिनंदन स्वीकार किया। जनदर्शन के दौरान महिलाएं, बच्चों, बुजुर्गों तथा युवाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर तथा फूल माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके साथ ही ग्राम के अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक संस्थाओं, समाजसेवियों, व्यापारिक संगठनों तथा अनेकों प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इन कार्यों का किया लोकार्पण-
मुख्यमंत्री ने 37 लाख की लागत से बनी पानगुराड़िया गौशाला, 20 लाख की लागत से बायां में सामुदायिक भवन एवं 7 लाख 80 हजार की लागत से बायां में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। इसी तरह मुख्यमंत्री ने बायां में 8 करोड़ 35 लाख 44 हजार रूपए की लागत से ग्राम बायां मेन रोड (नहर के दाएं किनारे पर) बैंक से (जहाजपुरा) मर्दानपुर मार्ग निर्माण, 3 करोड़ 43 लाख 57 हजार रूपए की लागत से ग्राम मुर्राह से साबतपुर मुक्तिधाम मार्ग निर्माण, 2 करोड़ 55 लाख 79 हजार की लागत से जहाजपुरा मार्ग से 6 आर नहर के समांतर मार्ग तथा 2 करोड़ 55 लाख 79 हजार की लागत से ग्राम माथनी मातामंदिर से दीपाखेडा बायां तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 46 लाख की लागत से होलीपुरा से आश्रम मार्ग, 1 करोड़ 71 लाख की लागत से मुख्य मार्ग से बीवदा मार्ग, एक करोड़ 30 लाख की लागत से रेहटी-बुधनी मुख्य मार्ग से सारू-मारू (बौद्ध स्तूपद्ध) तक मार्ग, एक करोड़ 13 लाख की लागत से दीपाखेडा से माथनी मार्ग, 80 लाख की लागत से मकोडिया नीनोरद्ध भागचंद के घर से नर्मदा घाट तक एक पुलिया सहित मार्ग तथा 43 लाख की लागत से जहाजपुरा से हनुमान मन्दिर मार्ग निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी जनपद के ग्राम माथनी में सरदारीलाल नागर के पिता मंगल सिंह नागर के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री नागर के निवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके परिजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्री नागर के निवास पर पौधारोपण भी किया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.