Newsदेशराजनीतिक

राहुल गांधी का फ्लाइंग किस, भाजपाई बोले—उनमें मैनर्स नहीं

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा

नई दिल्ली। अपनी सदस्यता बहाली के बाद पहली बार लोकसभा पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विवादों से घिर गए। बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के एक इशारे को भाजपा सांसदों ने फ्लाइंग किस बताया और कहा कि जिस सदन में इतनी महिला सदस्यों की मौजूदगी है, वहां राहुल गांधी की ऐसी हरकत निंदनीय है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को हो क्या गया। वे सदन में फ्लाइंग किस कर रहे हैं। यहां कई महिला सांसद बैठी हुई हैं। राहुल गांधी के पास मैनर्स नहीं है। यह बहुत दर्दनाक है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शोभा करांलाजे ने स्पीकर ओम बिरला से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि राहुल गांधी सदन से जाते समय महिला सदस्यों की ओर फ्लाइंग किस करते हुए गए। सांसद का यह किस तरह का व्यवहार है। वरिष्ठ सदस्य कहते हैं कि इतिहास में सदन में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करती हैं। उन्होंने राहुल गांधी से माफी मंगवाने की मांग की।

भारत माता की हत्या हुई
इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर हिंसा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी मणिपुर नहीं गए। प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर इंडिया नहीं है। भारत एक आवाज है, भारत जनता की आवाज है, दिल की आवाज है। उसकी आवाज की हत्या आपने मणिपुर में की है। यानी आने भारत माता की हत्या की है। मणिपुर के लोगों की हत्या कर आने भारत की हत्या की है। आप देशद्रोही हैं, न की देशभक्त।

स्मृति ने किया पलटवार
इसके जवाब में भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के इस तरह के बयान पर कांग्रेसी तालियां पीटते हैं। समझ लें गद्दार कौन है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako nájsť piatu osobu za 15 Vyhľadajte extra číslicu medzi stovkami 1217 za Hádanka pre pozorných divákov: Na obrazku Nájdite veľkú chybu v kuchyni za 5 sekúnd: IQ Hádanka pre tých, ktorí majú výborný