Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

देशभक्ति में लीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी बुधनी को 1007 करोड़ 22 लाख की सौगात

- मेडिकल कॉलेज, नेशनल हाईवे, अंडर ब्रिज सहित कई अन्य निर्माण कार्योें का किया भूमिपूजन

बुधनी। पूरे प्रदेश में प्रगति और विकास की क्रांति हो रही है, जिससे मध्यप्रदेश देश में विकास की अग्रिम पंक्ति में शुमार हो गया है। आज का दिन भी ऐतिहासिक है, क्योंकि बुधनी को मेडिकल कॉलेज की सौैगात मिली है। बुधनी में मेडिकल कॉलेज 714 करोड़ की लागत सेे बनाया जाएगा। अब बुधनी सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही लाडली बहनों की राशि एक हजार से बढ़ाकर 3 हजार रूपए की जाएगी। जल्द ही आंगनबाड़ियोें में रसोई बनाने वाली बहनों का मानदेय भी 4 हजार रूपए किए जाएगा। ये बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान ने कही। वे रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी मेें आयोजित मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले बुधनी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हैैलीपेड पर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री पूरी तरह देशभक्ति में लीन होकर तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए एवं उन्होेंने देेशभक्ति गीत भी गाया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी कोे कई सौगात दी जा रही है। इसी कड़ी में अब बुधनी को मेडिकल कॉलेज की सौैगात भी दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार कोे बुधनी में आयोजित कार्यक्रम में 1007 करोड़ 22 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात के साथ मेडिकल कॉलेज की सौैगात भी दी। उन्होंने बुदनी में विकास पर्व के तहत 714 करोड़ 91 लाख की लागत वाले 500 बिस्तर के मेडिकल कॉलेज और 284 करोड़ 16 लाख लागत के बुदनी-भैरूंदा-रेहटी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण तथा 8 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से बनने वाले रेलवे अंडर ब्रिज का भूमिपूजन किया।

रसोइयों का मानदेय दोगुना होगा, अतिथि शिक्षकोें की बुलाई जाएगी पंचायत-
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों का मानदेय दोगुना कर 4 हजार कर दिया जाएगा और अतिथि शिक्षकों की जल्दी ही पंचायत बुलाकर उनकी भी जायज मांगों को हल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि वे 17 अगस्त को 5वीं से छठवीं में पड़ने जाने वाली बेटियों और 8वीं से नवमी में दूर पड़ने जाने वाले बेटे और बेटियों के खातों में साइकिल खरीदने के लिए साढ़े चार हजार रूपए की राशि डालेंगे। उन्होंने बताया कि 23 तारीख को अपने हायर सेकंडरी स्कूल में 12वीं में टॉप आने वाले एक-एक छात्र और छात्रा को स्कूटी की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री ने सभा में आई अपनी लाडली बहनों से कहा कि उनसे पहले कभी किसी सरकार ने बहनों के खाते में एक रुपया देने की नहीं सोची और ये उनकी सरकार है, जिसने सीधे एक-एक हजार रुपए अपनी बहनों के खाते में डालने का साहस किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई तथा मार्गों का जाल बिछाकर प्रदेश को विकास दिया है। बुदनी आज विकास की नई इबारत लिख रहा है और यहां के हर गांव और खेत में पानी पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज का दिन बुदनी के साथ ही नर्मदापुरम के लिए अद्भुत और ऐतिहासिक है। मेडिकल कॉलेज बुदनी से ज्यादा नर्मदापुरम संभाग के लिए सर्वाधिक फायदेमंद होगा। मेडिकल कालेज के साथ नर्सिंग कालेज भी होगा। उन्होंने बुदनी-रेहटी-भेरूंदा राष्ट्रीय राजमार्ग को भोपाल के साथ नर्मदापुरम संभाग को भी विकास के लिए उपयोगी बताया।

मुख्यमंत्री ने देशभक्ति के गीत गाये-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने विधानसभा क्षेत्र बुदनी में रविवार को देशभक्ति तथा राष्ट्रप्रेम से सराबोर दिखे। उन्होंने बच्चों तथा नागरिकों का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ देशभक्ति के तरानों को गाकर किया। मुख्यमंत्री ने मेरा रंग दे बसंती चोला, माई रंग दे बसंती चोला और ये देश है वीर जवानों का, आलवेलो का, मस्तानों का… गाया। मुख्यमंत्री के इन गीतों से पूरा सभा स्थल झूम उठा और सभी ने अपने हाथों में तिरंगा लहराकर राष्ट्रप्रेम की जोरदार मिशाल प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री के साथ आमजन ने भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों से आकाश को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह भी उपस्थित थी।

देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर हुआ बुधनी नगर-
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त तक जिलेभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधनी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय चौहान तथा सांसद रमाकांत भार्गव भी सम्मिलित हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्रा, नगरवासी तथा जनप्रतिनिधि हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरे रास्ते में नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। तिरंगा यात्रा के लिए स्वागत मंचों को फ़ूलों, स्वागत द्वारों और तिरंगे के रंग में रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। मुख्यमंत्री ने भी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिवादन किया। तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने अपने घरों की छत और बाल्कनी से पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। तिरंगा यात्रा के दौरान चारों ओर ये देश है वीर जवानों का, ऐ वतन-वतन मेरे आजाद रहे तू, मेरे देश की धरती, ये देश है वीर जवानों का जैसे अनेक देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देने से प्रतीत हो रहा था। मानों समस्त वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया हो। इस दौरान अनेक मंचों पर विद्यार्थियों ने अमर शहीदों की वेशभूषा धारण कर मंच के माध्यम से तिरंगा यात्रा को वीर शहीदों की याद दिलाई।

100 से अधिक मंचों से किया गया स्वागत-
बुधनी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान बुधनी जनपद की अनेक ग्राम पंचायतों ने 100 से अधिक मंचों के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान का आत्मीय स्वागत किया। अनेक मंचों से लाडली बहना योजना, बुधनी मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सौगातें देने के लिए हाथों में तख्ती लेकर नागरिकों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस दौरान अनेक धार्मिक संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा संगठनों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान स्वच्छताग्राहियों ने भी मंच से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मंच के माध्यम से चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव, सुभाष चन्द्र बोस, राजगुरू सहित देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले विभिन्न क्रांतिकारियों की वेशभूषा में नागरिकों को वीर शहीदों की याद दिलाई। इसके साथ ही अन्य मंच से छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, वकील तथा शिक्षक के परिधानों में उपस्थित रहकर बुधनी में हो रहे विकास से सभी को अवगत कराया।

लोकनृत्य तथा गायन की दी गई मनमोहक प्रस्तुति-
तिरंगा यात्रा के दौरान मंच के माध्यम से लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक वेशभूषा में पारंपरिक लोक नृत्य एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान भजन मण्डलियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। अनेक अनुसूचित जनजाति वर्गों के नागरिकों द्वारा अपनी पारंपरिक वेशभूषा में मंच पर उपस्थित होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया।

दिव्यांगजनों की सेवा ही भगवान की सेवा-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दिव्यांग भाई-बहनों को जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों की कठिनाइयों को दूर करने के साथ ही उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा ही भगवान की सेवा है। उन्होंने कहा कि आप अकेले नहीं है, मैं आपके साथ हूं। आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान बुधनी में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण के लिए आयोजित शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए। शिविर में दिव्यांगजनों को एक करोड़ 79 लाख रूपए की लागत के 309 सहायक उपकरण वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत दिवस बुधनी में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के वितरण के लिए चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए थे और अनेक दिव्यांगों को इलाज के लिए रेफर किया गया था। उन्होंने कहा कि बुधनी में आयोजित किए गए कैम्प में मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा 670 दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा 206 दिव्यांगजनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। उन्होंने कहा कि आज बुधनी में आयोजित इस सहायक उपकरण वितरण शिविर में 309 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इस दौरान 16 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, 44 दिव्यांगजनों केा ट्राई साइकिल के साथ ही अनेक दिव्यांगों को व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्लाइंड कैन आदि सहायक उपकरण प्रदान किए गए है।

यह थे उपस्थित –
कार्यक्रम में सांसद राव उदय प्रताप सिंह, होशंगाबाद विधायक सीतासरण शर्मा, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, विधायक सोहागपुर विजय पाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बारेला, रघुनाथ भाटी, सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, अर्जुन सिंह सोलंकी, राजेश पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Okurky: Budete sbírat po kbelících? Tady je to, co jste Rychlý úklid před neočekávanými hosty: Tajemství věčného Psycholog reklám: Jak a kdy je muž ovlivněn vznešenou Přestaňte zalévat každé dva dny: Borůvky nebo borůvky: Kdo Pravda o hračkách pro hlodavce: Proč by Kreček Neobvyklý příznak srdečního infarktu, který Tajemství černého rybízu: Osamělost a Tři překvapivé důvody, proč vám tato Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.