धर्म

17 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : राशि स्वामी मेष आश्लेषा नक्षत्र के प्रथम चरण पर चल रहा है। इसके प्रभाव से नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। बृहस्पति मेष राशि में मार्गी होंगे, इससे आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी और मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सायंकाल में विवाह आदि मंगल कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

वृषभ राशि : इस वालों को आज संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। वृष राशि वाले नौकरी पेशा जातक आमदनी वृद्धि के लिए किसी दूसरी कंपनी में जाने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और भाइयों की मदद से सरकारी कार्य पूरे होंगे। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। सायंकाल के समय कला संगीत का आनंद भी मिल सकता है।

मिथुन राशि : इस राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन बेहद शुभ है। नौकरी पेशा जातकों के लिए अधिकारियों की कृपा से उच्च पद की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से करियर संबंधित सुखद समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। रहन-सहन और खान पान का स्तर बढ़ेगा। साथ ही परिजनों के साथ नई चीजों की खरीदारी करने जा सकते हैं। व्यवसाय में साझेदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

कर्क राशि : इस राशि वालों को आज चतुर्ग्रही योग का फायदा मिलेगा, जिससे व्यापारिक यात्राओं से अच्छा लाभ होगा। संतान सुख में वृद्धि तथा कहीं से वस्त्रादि का उपहार भी मिल सकता है। कर्क राशि वालों के लिए धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं और जीवन में सरसता बनी रहेगी। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। सायंकाल में छात्रों का अध्ययन तथा पठन-पाठन में मन लगेगा।

सिंह राशि : इस राशि वालों के घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता व व्यस्तता रहेगी। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। अकस्मात बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। आज राशि से सप्तम घर में कुंभ राशि का शनि मार्गी हो रहा है, पाचन क्रिया मंद और वायु विकार से शरीर कष्ट दे सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें

कन्या राशि : इस राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आज परिश्रम की अधिकता रहेगी और आय में यथोचित वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से भी आय होगी। क्रोध से बचें, अन्यथा बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। संतान पक्ष से उच्च शिक्षा और शोधादि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। सायंकाल के समय संपत्ति से कुछ आय हो सकती है। वहीं आज बन रहे चतुर्ग्रही योग के शुभ प्रभाव से भाइयों का सहयोग से पुरानी रंजिश भी समाप्त हो जाएगी।

तुला राशि : इस राशि वालों को आज आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य मिल सकते हैं, जिससे आप असहज हो जाएंगे, लेकिन कार्य करने से पीछे नहीं हटेंगे। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। अकस्मात अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं इसलिए अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तुला राशि वाले नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय धार्मिक व साहित्य पढ़ने में रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि : दशम में, सिंह राशि का होकर बुध से प्रथम योग बन रहा है। माता का सानिध्य व आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। बहुत समय से अटका धन किसी महापुरूष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा का योग बन रहा है। संतान पक्ष और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक बिजनस करने वाले जातकों के लिए अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं।

धनु राशि : राशि स्वामी बृहस्पति आज राशि से पंचम भाव में मार्गी हो रहे हैं। तृतीय भाव में शनि भी कार्यक्षेत्र में कठिनाई व परिश्रम की अधिकता रखेगा। बातचीत में संयम बरतें, किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। साझेदारी में व्यापार की योजना बना रहे हैं तो इस विचार को कुछ दिन के लिए टाल दें। सायंकाल के समय व्यापार की वजह से निकट यात्रा का योग है। आगे आने वाले कुछ दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि : सिंह राशि में बने चतुर्ग्रही योग का शुभ फल आज आपको मिलेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे और माता पिता के आशीर्वाद से नया घर भी खरीद सकते हैं। निवेश से अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं और पैसा बचाने में मदद भी मिलेगी। मकर राशि वाले जीवनसाथी के साथ नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिससे अच्छा फायदा मिलेगा। सायंकाल के समय दोस्तों पर कुछ धन खर्च हो सकता है, लेकिन आप प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि : इस राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय मे वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें, कहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाए। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में भागीदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है।

मीन राशि : इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। मीन राशि वालों को संपत्ति से आय के नए स्रोत विकसित होंगे। देश देशांतर से शुभ समाचार मिलेंगे। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करना पड़े तो निश्चित होकर करें, आगे बहुत फायदा होगा।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se sprašujete, kako pripraviti okusen obrok brez odvečnih kalorij? Koristne sestavine in preprosti postopki ponujajo rešitev, ki jo velja podrobneje raziskati. večina preplača hitro Jeseni: zakaj pica Pogosta napaka: solata ko zadiši po čokoladni vafljevi torti prerezan hinkali razkrije surovo sredico že milimeter Ko se začnejo hladnejši dnevi, pridejo prav preprosti recepti, ki združujejo poln okus, hranljive sestavine in hitro pripravo brez odvečnega zapletanja.