Newsराजनीतिक

नीतीश कुमार का इनकार, कांग्रेस खरगे को बना सकती है INDIA का संयोजक

मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन की बैठक में हो सकता है फैसला

नई दिल्ली। मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए बनाए गए विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA में संयोजक की भूमिका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे निभा सकते हैं। जेडीयू के चेयरपर्सन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही INDIA का संयोजक बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे INDIA की एकता के लिए काम करेंगे, लेकिन संयोजक नहीं बनना चाहते। उन्होंने कांग्रेस से कहा कि वह अपने किसी नेता को यह जिम्मेदारी दें। इधर नीतीश के इनकार के बाद कांग्रेस यह जिम्मेदारी अपने अध्यक्ष मुल्लिकार्जुन खरगे को दे सकती है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली INDIA की बैठक में इसकी घोषणा हो सकती है। बैठक में INDIA के लोगो का अनावरण भी होगा।

नीतीश पर पीके का तंज
इधर स्वराज अभियान प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश के पास अपने राज्य में ही पैर रखने के लिए जगह नहीं है और राज्य के बाहर नीतीश का नाम लेने वाला कोई नहीं है तो वे गठबंधन के संयोजक की भूमिका भला कैसे निभा पाएंगे। उनके तो दस लोकसभा सांसद तक नहीं हैं। इधर आरजेडी को लेकर कहा कि उनका अभी एक भी लोकसभा सांसद नहीं है, ऐसे में ये पार्टी क्या कर पाएगी। गठबंधन में अभी कांग्रेस शीर्ष पर है, टीएमसी दूसरे और डीएमके तीसरे स्थान की पार्टी है।

अपना मुख्यालय बनाएगा गठबंधन
इधर संकेत हैं कि INDIA गठबंधन अपना मुख्यालय राजधानी नई दिल्ली में बनाएगा। मुंबई में होने वाली बैठक में इस मामले पर भी चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
À l'arrivée de l'automne, les cafés revisitent leurs recettes avec des produits chaleureux. Ces idées méritent d'être étudiées plus en détail. salade fraîche de betterave au poulet Quand le four dore On conseille souvent des morceaux bien nets On l'oublie souvent, un bon plat ne demande pas forcément des heures en cuisine. Quelques ingrédients frais, une cuisson précise et une touche personnelle suffisent pour régaler les convives.