Newsमध्य प्रदेशसीहोर

शिक्षक ही गढ़ते हैं देश का भविष्य, इसलिए शिक्षक सम्मान के पहले हकदार: जसपाल सिंह अरोरा

पूर्व जिला पंचायत ने अपने निवास पर मनाया शिक्षक दिवस, किया शिक्षकोें का सम्मान

सीहोर। बच्चे, युवा देश का भविष्य होते हैं, लेकिन इस भविष्य को गढ़ने वाले शिक्षक ही होते हैं। शिक्षक ही देश के भविष्य को गढ़ते हैं और देश का भविष्य तैयार करते हैं, इसलिए सम्मान के पहले हकदार शिक्षक ही होते हैं। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मेेरा भी सौभाग्य है कि इतनेे शिक्षकों के चरण घर पर पढ़े हैं। ये बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कही। उन्होेंने अपने निवास पर शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करके शहर की विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों कोे सम्मानित किया। इस दौरान उनको शॉल, श्रीफल देकर फूलमाला पहनाई गई। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। यहां पर उपस्थित सम्मानित शिक्षकों ने भी इस सम्मान के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा का आभार व्यक्त किया।
इन आयोजनों में भी हुए शामिल-
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा नगर के छोटी ग्वाल टोली में हनुमानजी की ध्वज पताका कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस मौके पर निकाली गई शोेभा यात्रा में भी वे श्री हनुमानजी की ध्वज पताका लेकर नंगेे पैर चले एवं पूजा-अर्चना भी की। इधर सीहोर विधानसभा के ग्राम बिजोरी मेें बलराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धाकड़ समाज द्वारा आयोजित हुए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा भी शामिल हुए। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें श्री अरोरा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि श्री बलदाउ अन्नदाताओें के इष्ट देवता हैं, लेकिन इस समय अन्नदाता संकट में है। उन्होंने कहा कि किसान, अन्नदाता चिंता नहीं करेें। उनकी चिंता को दूर करनेे के लिए बलदाउजी के भाई भगवान श्रीकृष्ण ने इस धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस रूप में भेजा है कि वे किसानों की चिंता को दूूर करते आ रहे हैं। इस संकट में भी भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के साथ में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odprete hladilnik, hitro opazite, koliko živil ostaja neporabljenih. Iz njih lahko pripravite okusne in hranljive jedi, zato je vredno temo podrobneje raziskati. Kako speči dišeče jabolčne na mizi madžarski piščanec z mala podrobnost hitrega vlaganja zelja Na prvi pogled se zdi vse preprosto, a izkušnje pokažejo, da največ naredijo sveže sestavine in prava mera začimb.