News

‘मौत का तूफान’, लाशों का देश बन गया लीबिया, 20 हजार से ज्यादा की मौत

अफ्रीकी देश का मंजर देख दहल गई दुनिया

त्रिपोली। विशानकारी तूफान ‘डेनियल’ की वजह से समुद्र में उठी सुनामी ने उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया को लाशों का देश बना दिया है। अब तक प्रारंभिक आंकडों में करीब 20 हजार लोगों की मौतों की पुष्टि हो चुकी है। हजारों अब भी लापता हैं, जिससे मौत का आंकडा कई गुना बढ सकता है।

लीबिया के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अबू-लामोशा ने बताया कि डर्ना शहर में मरने वालों की संख्या 20 हजार से अधिक हो गई है। समाचार एजेंसी सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पहले से ही बाढ़ग्रस्त इलाकों में दो बांध के टूट जाने से पानी का सैलाब आ गया, जिसमें हजारों लोग बह गए। अधिकांश लोग अब भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि डर्ना शहर का एक चौथाई हिस्सा बर्बाद हो चुका है।

बांध टूटे और हर तरफ हाहाकार
पूर्वी लीबिया के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 1,000 से अधिक लाशें एकत्र की गईं, जिनमें से अब तक कम से कम 700 को दफनाया जा चुका है। रविवार रात डेर्ना और पूर्वी लीबिया के अन्य हिस्सों में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई। रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही तूफान ने तट पर दस्तक दी, डर्ना निवासियों ने कहा कि उन्होंने जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी और महसूस किया कि शहर के बाहर के बांध ढह गए हैं। कई देशों ने मदद के हाथ बढाए हैं और लीबिया में रेस्क्यू टीमें भेजी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Все видят кабанов, а только 1% уникальных Самая миленькая головоломка: найди Поиск 898 в 888: индикатор Найдите хозяина собаки за 5 секунд: удивительно простой тест