Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सोयाबीन की फसल में जहां नुकसान होगा वहां सर्वे करवाकर राहत राशि प्रदान की जाएगी : मुख्यमंत्री

- मुख्यमंत्री ने दी लाड़कुई एवं मरदानपुर में 200 करोड़ से ज्यादा की सौगात

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसान चिंतित नहीं हो। यदि कहीं सोयाबीन की फसल में नुकसान हुआ होगा तो जल्दी ही सर्वे करवाकर राहत राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके जीवन की एक ही हसरत है कि वे अपनी आखिरी सांस तक मध्यप्रदेश को समृद्ध और देश तथा दुनिया का अग्रणी राज्य बनाएं और दुखियो को सुखी बना पाए। मुख्यमंत्री रविवार को सीहोर जिले के मरदानपुर गांव में 46 करोड़ 22 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इससे पहले बुधनी विधानसभा के लाड़कुई पहुंचे मुख्यमंत्री ने 154 करोड़ रूपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमि पूजन तथा लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनमानस का असीम आशीर्वाद उन्हें प्रदेश के विकास और लोगों के जनकल्याण की योजनाएं बनाने की शक्ति देता हैं। यही वजह है कि मेरी सरकार को धन की कमी नहीं होती, जबकि दूसरी सरकारें पैसा नहीं होने का रोना रोती हैं। कार्यक्रम में वन मंत्री विजय शाह, सांसद रमाकांत भार्गव, गुरू प्रसाद शर्मा तथा पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण और भूमि पूजन –
मुख्यमंत्री ने ग्राम मरदानपुर में 4 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से घाट रिटेनिंग वॉल एवं एप्रोच रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने 30 करोड़ 19 लाख 81 हजार रुपए की लागत से मट्ठागांव वन विकास नर्सरी चांदीकछार से नहलाई होते हुए मट्ठागांव नहर पुलिया तक सीसी मार्ग, दो करोड़ 42 लाख 37 हजार रूपए की लागत से ग्राम मोगरा से ग्राम सेमरिया नहर तक सड़क निर्माण, 5 करोड़ 13 लाख 38 हजार की लागत से ग्राम भोमदा बुलम से माजरकुई एवं नदियाखेड़ा तक मार्ग निर्माण, दो करोड़ 41 लाख की लागत से ग्राम बरखेडा से बेहराखेडी सड़क तथा एक करोड़ 18 लाख की लागत से अधिक राशि की बरखेडा़ से मांजरकुई मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

ये दी लाड़कुई में सौगात-
मुख्यमंत्री ने 154 करोड़ 47 लाख रूपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण किया। उन्होंने 57 करोड़ 54 लाख से अधिक राशि के कार्यों का भूमि पूजन तथा 96 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि से 51 किलोमीटर के सीहोर-इछावर-कोसमी मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने 20 करोड़ 30 लाख की लागत से मांगरोल से टीकामोड-बाबडीखेडा-रतनपुर से लाचौर मार्ग, 3 करोड़ 91 लाख की लागत से मोंगराखेडा से भूराखेडा सड़क, 31 करोड़ की राशि से निर्मित होने वाले जनजातीय कन्या शिक्षा परिसर लाडकुई झाली, 71 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद भादाकुई के भवन निर्माण, 71 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर का भवन निर्माण कार्य, 26 लाख की लागत से वनपरिक्षेत्र कार्यालय वीरपुर का निर्माण कार्य, 13 लाख की लागत से वनपरिक्षेत्र कार्यालय लाड़कुई का निर्माण कार्य, 13 लाख की लागत से वनरक्षक नाका सेवनिया परिहार का निर्माण कार्य, 26 लाख की लागत से वनरक्षक नाका मगरपाट का निर्माण कार्य एवं 13 लाख की लागत से वनरक्षक नाका सिराड़ी का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बोनस तथा सामग्री वितरित बांटी-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़कुई में तेंदूपत्ता संग्राहकों को संग्रहण वर्ष 2022 तेन्दूपत्ता संग्रहण प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) 05 करोड़ 58 लाख रूपए वितरित किया गया है। मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंर्तगत जिले के 20,956 संग्राहक परिवारों में प्रत्येक परिवार के मुखिया सदस्य को 19,602 जूते, 17,856 महिलाओं को चप्पल 20,956 परिवारों को पानी की बोतल तथा परिवार की प्रत्येक महिला सदस्य को 38,016 साड़ियों का वितरण किया गया है। इस योजना पर व्यय राशि 2 करोड़ 98 लाख है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Jak odstranit skvrnu od bource morušového z oblečení: Trik s prázdnou židlí zachránil stovky vztahů v Recept na gurmánskou svačinu: náklady olivy Jak často byste měli vstávat Jak se starat o Seznamování s rodiči partnera: Jak být rád a Recept na rychlé jídlo: Tabouleh Normalizace funkce vaječníků: hlavní metody Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!