धर्म

2 से 9 अक्टूबर साप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका सप्ताह, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में व्यवधान एवं संघर्ष की स्थिति बनी रह सकती है, इसलिए सावधानीपूर्वक कार्यों को गति देना होगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों की सक्रियता अभी बनी रहेगी। किसी कार्य को पटरी पर लाने के लिए अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी बनाएं रखें। वाहन चलाने में विशेष सावधानी रखें नहीं तो चोट-चपेट का योग बन सकता है। असावधानी के कारण बड़ी परेशानी की स्थिति बन सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाएं नहीं तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन एवं खेल-कूद में चोट लगने का योग है, इसलिए सावधानी बनाएं रखें। स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनाएं रखें। अधिक उम्र वाले विशेष सावधानी बनाए रखें, नहीं तो बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। यदि दबाव अधिक बनें तो अपाहिजों को दान करने से राहत मिलेगी।

वृष साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण रहेगा। अनावश्यक भागदौड़ की अधिकता रहेगी एवं अनावश्यक खर्च के कारण जातक को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ी-सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं लड़ाई-झगड़े का भी योग है, इसलिए सावधानी बनाएं रखें। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियां जातक को तनाव दे सकती है, इसलिए सावधानी बनाकर चलें। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में भी थोड़ी परेशानी एवं जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। भाई बंधुओं के बीच असहमति बनने से घरेलू परेशानियां विकराल रूप धारण कर सकती हैं, इसलिए सावधानीपूर्वक चुनौतियों का सामना करते हुए कुछ इस तरह की युति करनी होगी, जिससे पारिवारिक समस्याएं पटरी पर आ सकें। मंगल का मंत्र करने से राहत मिल सकती है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल एवं प्रतिकूल दोनों स्थितियां बन सकती हैं। कुछ मामलों में स्थितियां चुनौती पूर्ण हो सकती हैं। जातक अपने परिश्रम से कुछ बहुत कार्य पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। घर-परिवार में भी स्थितियां अनुकूल रहेंगी। जातक यदि किसी बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य को नई दिशा देना चाहेगा तो यह बहुत अनुकूल समय है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में विशेष उन्नति का योग बन सकता है। यात्रा का प्रबल योग है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह बहुत अनुकूल है। शेयर मार्केट एवं बाजार में पैसा लगाने पर लाभ की स्थिति बन सकती है। जातक प्रोजेक्ट पर कार्य करना चाहे तो यह अनुकूल समय है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की इस सप्ताह प्रबल संभावना है। अधिक आय का योग बन सकता है। गणपतिजी की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल हैं।

कर्क साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में स्थितियां बहुत अनुकूल रहेंगी। सप्ताह के मध्य में थोड़ी कठिनाईयां आएंगी, जिससे जातक थोड़ा दबाव महसूस कर सकता है। कोई बनी बनाई बात सप्ताह के बीच में बिगड़ सकती है। सप्ताह का अंत आते-आते स्थितियां पटरी पर आ जाएंगी। कार्यों को गति मिल सकती है। जातक अपने कार्यों को पूरा करने में विशेष ध्यान लगाएगा और उसमें सफलता मिल सकती है। व्यापार की दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। समझदारी से बाजार में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घर परिवार की स्थितियों को अनुकूल बनाने में जातक सफल होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे जातक के कार्यों में तेजी आ सकती है। उतार-चढ़ाव के बीच लाभ की स्थितियां बनी रह सकती हैं। शिवजी एवं गणेशजी की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल हो सकती हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि वालों का समय बहुत अनुकूल एवं कार्यसिद्ध वाला समय रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जातक की ख्याति बढ़ेगी। सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। किसी बड़े पद पर पहुंचने का भी प्रबल योग है। जातक ऐसा कार्य करेगा, जिससे उसकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। जातक राजनीति में होगा तो उसे कोई महत्वपूर्ण पद या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह जातक निरंतर सक्रिय बना रहेगा तो कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभ का योग बन सकता है। सूर्य को जल देने एवं मंत्र करने से स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। जातक की साख बढ़ सकती है। जातक अपने क्रियाकलापों से लोगों को प्रभावित करेगा। वहीं दूसरी तरफ जातक के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ सकता है। जातक कुछ ऐसा कार्य करेगा कि लोग हतप्रभ हो सकते हैं और जातक को विशेष प्रशंसा मिल सकती है। प्रेम संबंध भी पटरी पर आ सकते हैं। अविश्वास दूर होगा, एक-दूसरे के लिए समर्पण की भावना विकसित होगी। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल है। मकान एवं वाहन खऱीदने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार व शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। गणेशजी की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल होंगी।

तुला साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जातक अपनी सक्रियता से स्थितियों को पटरी पर लाने का प्रयास करेगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आएंगेे। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव के बाद विश्वास बढ़ेगा। जातक अपनी कर्मठता से कई पुराने कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य योजनाओं को विस्तार देने और उन्हें गति प्रदान करने जातक को अनुकूल अवसर मिल सकता है। ईष्ट मित्रों का भी थोड़ा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में थोड़ी कठिनाई आ सकती हैं, लेकिन जातक उन कठिनाइयों को पूरा करने में सफल हो सकता है। व्यवासायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर पैसा लगाने पर स्थितियां अनुकूल होंगी। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आएंगे। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियां अधिक अनुकूल होंगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल होगा। जातक अपनी कर्मठता से बिगड़ी परिस्थितियों को सुधार सकता है। सेना, पुलिस से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। प्रमोशन आदि का योग बन सकता है। खिलाड़ियों के लिए समय अनुकूल है। किसी प्रतिस्पर्धा में विजय मिल सकती है। घूमने-फिरने की दृष्टि से भी समय अनुकूल है। जमीन-जायजाद के खरीदने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमानजी की पूजा एवं सुंदरकांड का पाठ करने से स्थितियां अधिक अनुकूल होंगी।

धनु साप्ताहिक राशिफल : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। यद्यपि जातक सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है, लेकिन अभी गुरु के वक्री बने रहने के कारण हर कार्यों में शिथिलता एवं ठहराव की स्थिति बनी रह सकती है। निरंतर सक्रिय बने रहना होगा, तभी स्थितियां पटरी पर आ सकती हैं। यद्यपि सक्रिय रहने पर स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है, लेकिन संघर्ष बना रह सकता है। विद्यार्थियों को लिए समय मिलाजुला रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा, लेकिन कोई अच्छा परिणाम न आने से थोड़ा उदासीनता का भाव भी बना रह सकता है। घर-परिवार में भी थोड़ी चुनौतियां रहेंगी। खासकर पत्नी को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। विष्णुजी की पूजा से स्थितियां अनुकूल होंगी।

मकर साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। अपनी कर्मठता से कार्यों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों को नियंत्रित करने में भी सफलता मिल सकती है। घर परिवार की स्थितियां अनुकूल रहेगी। आपसी सहयोग बढ़ेगा। एक दूसरे के प्रति कर्तव्यनिष्ठा बढ़ सकती है। न्यायालय के मामलों में भी जातक के सफल होने का योग बन सकते हैं। कोई लम्बित केस का निपटारा हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है, इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियां अधिक अनुकूल होंगी।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। यद्यपि जातक अपने परिश्रम एवं सूझ-बूझ से स्थिति को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है, लेकिन विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों के कारण थोड़ी तनावपूर्ण स्थितियां बनी रह सकती हैं। घर-परिवार में भी थोड़ी समस्याएं आएंगी, जिसका निराकरण करने में जातक निरंतर सक्रिय रहेगा। मोटर-गाड़ियों एवं मशीनरी सामान के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कई कार्यों को प्रारम्भ करने का भी योग है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो व्यवधानों के बाद भी लाभप्रद स्थितियां बन सकती हैं। इस सप्ताह थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनाए रखें। हड्डियों एवं मांसपेशियों जैसी परेशानी का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा, इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाएं।

मीन साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को करने का अवसर मिल सकता है। गुरु के वक्री रहने के कारण जातक के कार्यों में उतनी सक्रियता नहीं बन जाएगी, लेकिन उत्तरोत्तर उन्नति का योग बन सकता है। अध्ययन, अध्यापन से जुड़े जातकों के लिए समय परिश्रम के बाद ही सफलता देने वाला हो सकता है। विद्यर्थियों के लिए समय लगभग अनुकूल हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। घर परिवार में स्थितियां सुखद हो सकता है। कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर लाभप्रद स्थितियां बन सकती हैं।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici consigliano spesso ricette infallibili, ma non sempre funzionano. I piatti di MEAT TO mostrano perché tecnica e ingredienti meritano un'analisi più attenta. a prima vista cuori zucca al con aglio e aneto, cetrioli in sacchetto A prima vista sembra tutto semplice, ma dietro ogni piatto di MEAT TO c'è una scelta precisa: ingredienti ben trattati, cotture attente e ricette capaci di esaltare il gusto della carne senza appesantirlo.