Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल का शक्ति प्रदर्शन

- इछावर विधानसभा में प्रवेश के दौरान जेसीबी मशीन से की फूलों की वर्षा, जगह-जगह हुआ जमकर स्वागत-सत्कार

सीहोर। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का जबाव देने शुरू हुई कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा सीहोर जिले की इछावर विधानसभा पहुंची। यहां पर यात्रा के आगमन पर जेसीबी मशीन से फूलों की वर्षा की गई तो वहीं यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत-सत्कार भी हुआ। कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा के दौरान पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल का शक्ति परीक्षण भी हुआ और इसमें वे पास भी हुए। इससे पहले कालापीपल में हुए आयोजन मेें भी पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों के साथ पहुंचे थे। अब इछावर में निकली जनआक्रोश यात्रा में भी उनको भारी समर्थन मिला। जनआक्रोश यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी रथ पर मौजूद रहे। उनके साथ में पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल सहित कई अन्य नेता भी रथ पर सवार रहे।
सीहोर जिले के इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का क्रिसेंट चौराहे से प्रवेश हुआ। यहां पर पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल के नेतृत्व में हजारोें की तादाद में कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने यात्रा की भव्य अगवानी की। इस दौरान जेसीबी मशीन से यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। यहां पर यात्रा की अगुवाई कर रहे पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को जमकर कोसा तो वहीं उन्होंने कांग्रेस शासनकाल के 15 माह की सरकार की तारीफें की। यहां से यात्रा आगे बढ़ी तो गांव-गांव में यात्रा को भारी जनसमर्थन मिला। यात्रा के दौरान लोगों ने घरोें से फूलों की वर्षा की एवं शैलेंद्र पटेल के लिए समर्थन देते हुए नारे भी लगाए। यात्रा कई गांवों से होते हुए इछावर विधानसभा के भाउखेड़ी पहुंची। यहां पर भव्य आमसभा आयोजित हुई। आमसभा को पहले पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने भी संबोधित किया। इसके बाद पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुए वर्तमान विधायक के साथ ही भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोेला। उन्होंने कहा कि इछावर विधानसभा में विकास कार्यों के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। भाजपा के विधायकों ने अपना ज्यादा विकास किया है। उन्होंने कहा कि इस बार इछावर से भाजपा विधायक का टिकट कटेगा और कांग्रेस से विधायक बनने वाले को मंत्री भी बनाया जाएगा। पूर्व मंत्री श्री पटवारी ने मंच से भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने घोटालों पर घोटाले किए हैं। वे लाडली बहना योजना में 1000 रुपए बहनों को दे रहेे हैं और दूसरी तरफ 1100 रुपए गैस टंकी के माध्यम से वापस भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब शिवराज सरकार जा रही है और कमलनाथ की सरकार आ रही है। भाजपा सरकार घोटालों की सरकार है। इन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाला किया, पुलिस भर्ती घोटाला किया, पटवारी भर्ती घोटाला किया, व्यापमं जैसा महाघोटाला भी किया। जनआक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस के प्रभारी बाबूलाल यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर, कैलाश परमार, राजीव गुजराती, मनोज परमार, घनश्याम मीणा, बलवान पटेल, संतोष पटेल, विजेन्द्र तिवारी, अक्षय परमार, नरेन्द्र परमार, आशीष परमार आदि शामिल थे।

राहुल गांधी की सभा में भी पहुंचे थे हजारों कार्यकर्ता-
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा जब शाजापुर जिले में पहुंची थी उस समय भी इछावर विधानसभा के क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इछावर विधानसभा क्षेत्र से करीब 800 से अधिक वाहनों से क्षेत्रवासियों और कांग्रेसजनों ने शैलेंद्र पटेल के नेतृत्व में राहुल गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ सहित अन्य नेताओं का स्वागत किया था। पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में जनता का अपार समर्थन जगह-जगह मिल रहा है। सत्ता में चंद महीने रहने वाली भाजपा के नेताओं में आपा-धापी मची हुई है। जनता के आक्रोश से भाजपा भयभीत है, भाजपा शिवराज सिंह नहीं, बल्कि मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रही है। हमारे द्वारा इछावर क्षेत्र में संकल्प परिवर्तन यात्रा भी निकाली जा रही है। जन संकल्प परिवर्तन यात्रा में भी भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.