Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

इछावर विधानसभा: शैलेंद्र पटेल कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, मुकाबला बना रोचक

सीहोर। विधानसभा चुनाव को लेकर सीहोेर जिले की चारों विधानसभा सीटोें से कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित हो गए। अब तक होल्ड पर रखी गई इछावर विधानसभा सीट पर भी अब कांग्रेस नेे प्रत्याशी घोषित करतेे हुए पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद अब इछावर विधानसभा सीट पर भी मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। भाजपा ने यहां से पूर्व मंत्री एवं विधायक करण सिंह वर्मा कोे ही प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से शैलेंद्र पटेल के साथ में मेघा परमार का नाम चल रहा था, लेकिन अब स्थिति साफ होे गई है और कांग्रेस ने शैलेंद्र पटेल को टिकट देकर इछावर सीट पर भाजपा के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी हैं।
इछावर विधानसभा यूं तोे भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है, लेकिन इस अवैध गढ़ कोे वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस केे उम्मीदवार शैलेंद्र पटेल ने ढहा दिया था। उन्होेंने वर्ष 1985 से लगातार जीत दर्ज कराते आ रहे विधायक करण सिंह वर्मा कोे हराकर यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि वे वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव हार भी गए थे, लेकिन इस बार फिर से कांग्रेस ने उन पर ही भरोसा जताकर इछावर सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक बना दिया है। दरअसल शैलेंद्र पटेल की इस बार इछावर में स्थिति बेेहद मजबूत बताई जा रही है। वे पिछले पांच वर्षों से इछावर विधानसभा में सक्रिय हैं एवं क्षेत्र में यात्रा भी निकाल चुके हैं। इस बार इछावर में विधायक करण सिंह वर्मा का विरोध भी कई बार सामनेे आ चुका है।

ये है इछावर विधानसभा सीट में मदाताओं की स्थिति-
इछावर विधानसभा में कुल 2,25,144 मतदाता हैं। इनमें 1,17,071 पुरूष मतदाता, 1,08,071 महिला मतदाता और 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेंडर रेशो 923, इपी रेशो 63.20, पीडब्ल्यूडी मतदाता 2009 एवं 18 से 19 वर्ष के 11332 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3873 मतदाता हैं।
ये है इछावर में जातिगत वोटों का समीकरण-
इछावर विधानसभा में कुल 2,25,144 मतदाता हैं। इनमें 1,17,071 पुरूष मतदाता, 1,08,071 महिला मतदाता और 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। इनमें 65-70 हजार खाती समाज के वोट हैं। हार-जीत में इस वर्ग का वोट बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी प्रकार 15-17 हजार मतदाता परमार समाज के हैं। 15-16 हजार मेवाड़ा समाज, 35-40 हजार एससी, 20-22 हजार एसटी, 4-5 हजार ठाकुर, 3-4 हजार ब्राहम्ण, 6-7 हजार सेंधव समाज, 15-17 हजार मुस्लिम वोट सहित अन्य समाजों केे वोट हैं।
ये रहे इछावर से अब तक विधायक-
– वर्ष 1977 में नारायण प्रसाद गुप्ता, जनता पार्टी से
– वर्ष 1980 में हरिचरण वर्मा, कांग्रेस से
– वर्ष 1985 में करण सिंह वर्मा, भाजपा
– वर्ष 1990 में करण सिंह वर्मा, भाजपा
– वर्ष 1993 में करण सिंह वर्मा, भाजपा
– वर्ष 1998 में करण सिंह वर्मा, भाजपा
– वर्ष 2003 में करण सिंह वर्मा, भाजपा
– वर्ष 2008 में करण सिंह वर्मा, भाजपा
– वर्ष 2013 में शैलेंद्र पटेल, कांग्रेस
– वर्ष 2018 में करण सिंह वर्मा, भाजपा

2018 विधानसभा चुनाव के परिणाम
उम्मीदवार         पार्टी        मत           प्रतिशत
करण सिंह वर्मा  भाजपा     86958      50.39
शैलेंद्र पटेल       कांग्रेस     71089       41.20
तुलसीराम पटेल निर्दलीय   5198         3.01
राजेश जांगड़े     बसपा      2305         1.34

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, katere sestavine imamo pri roki. Iz njih lahko pripravimo okusne in hranljive obroke, zato je vredno podrobneje raziskati preverjene ideje za vsak dan. Majhen trik za Presenetljivo je, da lahko že majhna sprememba pri pripravi jedi ohrani več okusa in hranil. Poskusite preproste recepte z veliko zelenjave, stročnic in svežih zelišč.