Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

नगर परिषद रेहटी में सीएमओ ने दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ

शासकीय महाविद्यालय में लगाया सेल्फी प्वाइंट

रेहटी। ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, इसको लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रवीण सिंह के निर्देशन एवं एसडीएम बुधनी राधेश्याम बघेल के मार्गदर्शन में रेहटी में भी मतदाता जागरूकता कोे लेकर गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान रेहटी नगर परिषद में प्रभारी सीएमओ दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रभारी सीएमओ दिलीप गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन कार्य मेें पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से जुट जाएं। ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, इसके लिए युवाओं को भी जागरूक करें। खासकर ऐसे युवाओं को जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी निर्वाचन ड्यूटी को बेहद सतर्कता केे साथ करें, ताकि कोई गड़बड़ी न हो। इस दौरान नगर परिषद द्वारा नगर में मतदाता जागरूकता हेतु बैनर, पोस्टर और सेल्फी प्वाइंट भी लगाए गए हैं। इस मौके पर नगर परिषद के उपयंत्री बलराम कुशवाहा, जेपी चौहान, अंजान सिंह, राजेंद्र पांडे, अभय चतुर्वेदी, जीवन सिंह, उत्तम सिंह ठाकुर, रघुनंदन मालवी, बालकृष्ण, सुमित सैनी, अभिषेक वर्मा, रामेश्वर चौहान, राकेश विश्वकर्मा, प्राची साहू आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
शासकीय महाविद्यालय में लगाया सेल्फी प्वाइंट-
शासकीय महाविद्यालय रेहटी के मतदान नोडल अधिकारी राजाराम रावते ने बताया कि नव मतदाता विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में सेल्फी प्वाइंट लगाया गया है, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सेल्फी लेकर सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करने की अपील की जा रही है। इस दौरान युवा सेल्फी प्वाइंट मेें सेल्फी भी ले रहे हैं। इस दौरान महाविद्यालय के खेल अधिकारी मनोज वर्मा, डॉ. महेंद्र कुमार मिश्रा, मनमोहन द्विवेदी, डॉली दुबे, योगेश यदुवंशी, रीना मालवी, पूर्ति चौहान आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, katere sestavine imamo pri roki. Iz njih lahko pripravimo okusne in hranljive obroke, zato je vredno podrobneje raziskati preverjene ideje za vsak dan. Majhen trik za Presenetljivo je, da lahko že majhna sprememba pri pripravi jedi ohrani več okusa in hranil. Poskusite preproste recepte z veliko zelenjave, stročnic in svežih zelišč.