धर्म

30 अक्टूबर से 6 नवंबर साप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका सप्ताह, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष साप्ताहिक राशिफल : इस राशि वालों के लिए सप्ताह का आरंभ बहुत बढ़िया नहीं कहा जा सकता है, लेकिन उसके बाद का समय आपके लिए अच्छा ही कहा जाएगा। शुरू में आपको परेशानियां घेरे रह सकती हैं। बाद में आप बहुत से कार्यों में खुद को व्यस्त रख सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। मान-सम्मान के साथ पद प्राप्ति की संभावनाएं बन रही हैं। कार्यक्षेत्र के लिए सप्ताह का पहला भाग छोड़कर बाकी के भाग अनुकूल ही कहे जाएंगे। जो खुद का काम करते हैं, उनके लाभ में वृद्धि होगी। बहुत सारी योजनाओं को आप समय के अनुसार लागू करेंगे। घर-गृहस्थी के लिए सप्ताह का आरंभिक समय बहुत अनुकूल नहीं कहा जाएगा, खासतौर पर दांपत्य जीवन में इस पूरे सप्ताह कड़वाहट देखी जा सकती है। लव-लाइफ के लिए समय अनुकूल ही कहा जाएगा, अगर छोटी बातों को नजरअंदाज किया जाए।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल : इस राशि वालों के लिए सप्ताह के मध्य भाग तक का समय बहुत अनुकूल नहीं कहा जाएगा। इस समय आपके ऊपर कई तरह के आरोप लगाए जा सकते हैं और ये किसी भी रूप में हो सकते हैं, इससे मानसिक परेशानी दिलो-दिमाग पर छाई रह सकती है। एक साथ अनेक कार्यों में हाथ नहीं डालें अन्यथा आपका कोई भी काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। कार्यक्षेत्र पर आपको संतुष्टि नहीं हो पाएगी, जिससे मन में व्याकुलता बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला कहा जा सकता है। घर-परिवार के लिए सप्ताह बहुत ज्यादा संतोषप्रद नहीं कहा जाएगा। संतान के साथ आपको संतुलन बनाकर चलना चाहिए। लव-लाइफ के लिए समय बिलकुल भी अनुकूल नहीं कहा जाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत बढ़िया नहीं कहा जाएगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल : इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह आपको मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जाएगा। यदि आप प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं तब इस सप्ताह के आरंभ में आपको खुशखबरी मिल सकती है। कैरियर को लेकर सप्ताह ठीक-ठाक है। जो लोग नए ऑफर लेना चाहते हैं, तब उन्हें यह फैसला सप्ताह के अंतिम भाग में लेना चाहिए। बिजनस के लिए सप्ताह के मध्य भाग से खर्चे ज्यादा और आमदनी कम हो सकती है। यदि कोई नया काम आरंभ करना चाहते हैं, तब जरूर कर सकते हैं। नए काम के लिए सप्ताह अत्यधिक भाग-दौड़ वाला रहेगा। घरेलू जीवन की बात करें तब दांपत्य जीवन में ऊर्जा शक्ति कम नजर आ रही है। निजी जीवन में परेशानी होने से आप सोशल मीडिया पर ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। लव-लाइफ के लिए यह सप्ताह मिला-जुला कहा जाएगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल : इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल ही कहा जाएगा, लेकिन अंतिम भाग में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं या कुछ ऐसी बातें हो सकती हैं, जिससे आप मानसिक रूप से खुद को दबाव में महसूस कर सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे मान-प्रतिष्ठा स्थापित होने के योग भी बनते नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र के लिए समय मध्यम सा कहा जा सकता है, क्योंकि आप बहसबाजी में पड़ सकते हैं। बिजनेस के लिए समय भाग-दौड़ वाला रहेगा। घर-परिवार में माता से वैचारिक मतभेद सामने आ सकते हैं। जमीन-जायदाद में निवेश करने का प्लान भी आप इस सप्ताह में बनाते नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। लव-लाइफ के लिए समय निम्न श्रेणी का कहा जाएगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल : इस राशि वालों के लिए सप्ताह का अंतिम भाग बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता है, इसलिए बेहतर है कि आप एकाध दिन कोई भी महत्वपूर्ण कार्य ना करें अथवा कोई भी महत्वपूर्ण काम सप्ताह के अंत में ना करें। चित्त अशांत व विचलित रहेगा, जिससे आप अपने चारों तरफ एक कवच बना सकते हैं इसे भेदने की इजाजत आप किसी को नहीं देंगे। जो लोग विदेश जाने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर आपके काम अटककर बन सकते हैं। बिजनेस करने वालों को धोखेबाजी से बचना चाहिए। परिवार में जिनके विवाह की बात चल रही होगी, उन्हें कुछ इंतजार अधिक करना पड़ सकता है। पूरी तरह से बात अभी बन नहीं पाएगी। लव-लाइफ के लिए समय प्रयासों से भरा कहा जा सकता है। खुशी का अभाव रह सकता है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल : इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। काफी कुछ ठीक होने के बावजूद मध्य भाग में मन विचलित रहेगा, जिससे चिड़चिड़ापन देखा जा सकता है, लेकिन मन के ये भाव चेहरे पर नजर नहीं आएंगे। मन की शांति के लिए आप किसी खास के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। मन को सुकून मिले इसके लिए गूढ़ विद्याओं में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर आप इस सप्ताह बहुत ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। बिजनस करते हैं तब भी थोड़ी निष्क्रियता नजर आ रही है। बिना मन के आप कोई काम नहीं करना चाहेंगे। परिवार की बात करें तब अविवाहितों की बात इस सप्ताह पक्की होती नजर आ रही है। दाम्पत्य जीवन में जो भी मतभेद चल रहे होंगे, उनके खत्म होने के आसार नजर आ रहे हैं। लव लाइफ में कुछ मनमुटाव हो सकता है। नए रिलेशन स्थापित करने के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता है।

तुला साप्ताहिक राशिफल : इस राशि वालों के लिए सप्ताह का अंतिम भाग मिश्रित फल देने वाला कहा जाएगा। एक नई ऊर्जा का संचार आप अपने भीतर महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आपके गुणों में वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र पर जो भी आपके शत्रु होंगे या किसी अन्य क्षेत्र में आपके जो भी प्रतिद्वंद्वी होंगे, उन सभी पर आप विजय प्राप्त करेंगे। प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष कोई भी शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएगा। बिजनेस करने वालों को सप्ताह के अंतिम भाग में सचेत रहना होगा। निजी जीवन आपका मिला-जुला सा ही रहेगा, क्योंकि आप जीवनसाथी से बहुत कुछ अपेक्षाएं रखना चाहेंगे लेकिन खुद पर अमल नहीं कर पाएंगे। लव-लाइफ के लिए सप्ताह अच्छा कहा जाएगा, क्योंकि आप लोग एक अच्छा समय साथ बिताएंगे।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : इस राशि वालों को इस सप्ताह कभी खुशी तो कभी गम वाला हिसाब-किताब बनते नजर आ रहा है। एक दिन आप खुश रहने वाले हैं, तब दूसरे दिन आप परेशान भी दिखाई देंगे। यदि आपने किसी काम के लिए लोन के लिए आवेदन किया हुआ है, तब काम बनने की संभावना बन रही है। सप्ताहांत में धनहानि की आशंका भी बन रही है, इसलिए किसी को उधार देने से बचें। नशा करने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत बढ़िया नहीं कहा जाएगा, क्योंकि इसका बुरा प्रभाव उनकी सेहत पर नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र पर आप ज्यादा खुश नजर नहीं आएंगे। बिजनेस करने वालों को नए ऑर्डर मिलने के अच्छे योग हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। लव लाइफ के लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा है, लेकिन जैसे ही मन खुश होगा अगले ही दिन कलह होते देर नहीं लगेगी और इसकी शुरुआत भी आपकी तरफ से ही होगी। प्यार का इजहार करने वालों के लिए सप्ताह का अंतिम भाग बढ़िया है।

धनु साप्ताहिक राशिफल : इस राशि वालों के लिए सप्ताह का आरंभ बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा, लेकिन बाद में मित्रगणों की सहायता करनी पड सकती है। आपके शत्रु भी इस सप्ताह आपके सामने टिक नहीं पाएंगे, उन्हें मुंह की खानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर आप अपने सहयोगियों के साथ नरमी से पेश आएं, खासतौर पर अपनी जुबान पर काबू रखें। आपका मन नौकरी छोड़ने का भी इस सप्ताह में हो सकता है, लेकिन मन को काबू रखना होगा। अभी जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। बिजनेस करने वालों के लिए शुरू का समय अनुकूल नहीं है। सप्ताह के अंतिम भाग में आप सब कुछ भुलाकर कुछ समय अपने लिए निकालना चाहेंगे, इसके लिए आप क्लब या पार्टी का आयोजन कर सकते हैं या किसी खास मित्र के साथ कुछ अंतरंग क्षणों का सुख पाना चाहेंगे।

मकर साप्ताहिक राशिफल : इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित ही कहा जाएगा। आपकी सोशल लाइफ का दायरा इस सप्ताह में काफी ज्यादा विस्तार पा सकता है। रोज ही आप नए मित्र बनाते नजर आएंगे और उनके साथ अच्छा समय आप बिताएंगे। सोशल लाइफ की वजह से आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, जिससे आना-जाना कहीं ना कहीं लगा रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों की ख्याति दूर-दूर तक बढ़ेगी और अपने क्षेत्र में सफलता भी हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र के लिए समय मिश्रित सा रहेगा। बिजनेस करने वाले शुरू और अंत में ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। सप्ताह का अंतिम भाग जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर प्रतिकूल रह सकता है। उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा। लव लाइफ के लिए समय बहुत उत्तम नहीं कहा जा सकता है, जिन्हें प्रपोज करना है वो अंतिम भाग में करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल: इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी हद तक अनुकूल नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके काम बनते नजर आ रहे हैं। धन लाभ की संभावना भी इस सप्ताह में बन रही है। जो लोग काफी समय से विदेशों में अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उन्हें इस बार आशा की किरण नजर आएगी। नए बिजनेस संबंध स्थापित होने के संकेत मिल रहे हैं। जो लोग किसी विदेशी कंपनी में आवेदन करना चाहते हैं, वह कर सकते हैं। पारिवारिक नजरिए से आपके लिए सप्ताह ठीक-ठाक सा रहेगा क्योंकि जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अंतर्मुखी होने से आपको मन की बात कहने में झिझक हो सकती है। एक बात हमेशा याद रखें कि बिना कुछ कहे सामने वाला कैसे समझेगा कि आपको क्या चाहिए, इसलिए कार्यक्षेत्र हो या कोई अन्य क्षेत्र हो आप खुलकर बोलें।

मीन साप्ताहिक राशिफल : इस राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह अच्छा कहा जाएगा। नौकरी में तरक्की व उन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अपने कार्य की सफलता के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस में कुछ ऊंच-नीच के योग बन रहे हैं, लेकिन यह स्थाई रहने वाले नहीं हैं इसलिए आपको घबराना नहीं चाहिए। जो लोग ऑनलाइन बिजनस कर रहे हैं उन्हें कुछ आपत्तिजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी से चलना होगा और सभी जगह नजर पैनी ही रखनी होगी। दांपत्य जीवन के लिए सप्ताह मिला-जुला सा रहेगा। लव-रिलेशन के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला होगा। जिनके नए-नए संबंध बने हैं, उन्हें खासतौर पर ध्यान देना होगा कि कैसे इनमें मजबूती लाई जाए। ऐसी कोई बात ना हो, जिससे संबंधों में खटास पैदा हो।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Jak odstranit skvrnu od bource morušového z oblečení: Trik s prázdnou židlí zachránil stovky vztahů v Recept na gurmánskou svačinu: náklady olivy Jak často byste měli vstávat Jak se starat o Seznamování s rodiči partnera: Jak být rád a Recept na rychlé jídlo: Tabouleh Normalizace funkce vaječníků: hlavní metody Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!