धर्म

24 नवंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: गृहणियों को घर का काम कर संतोष मिलेगा। बाहरी मदद लेने के लिए दो बार ना सोचें। अपने प्रयासों से किसी के साथ रिश्तों को सुधारने में सफल होंगे। दोस्तों या परिवार के साथ कहीं छुट्टियों पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। पढ़ाई में चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। किसी के करीब आने का मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि: किसी रोमांचक यात्रा पर जाने की संभावना है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स की उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में सफल होंगे। किसी सलाह देने से पहले चीज़ों को परख लें। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले की डील करते समय दृढ़ता से अपनी बात रखें। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं।

मिथुन राशि: सामाजिक मोर्चे पर आपके द्वारा किए गए प्रयासों की तारीफ होगी। नियमित दिनचर्या से ब्रेक लेने की सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। योग और व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। अपनी किसी पसंदीदा चीज़ को करने के लिए दिन अच्छा है। अपने साथी के साथ समय बिताकर करीब महसूस करेंगे।

कर्क राशि: सामाजिक मोर्चे पर लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। बढ़ते खर्चों के बावजूद सैलरी अच्छी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को करने की सभी सराहना करेंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने की संभावना है।

सिंह राशि: कार्यक्षेत्र पर अपने निर्णय स्वयं लें। कामकाजी महिलाओं को घर और ऑफिस के बीच सामांजस्य में मुशिकल होगी। किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में सफल होंगे। कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपको पहचान मिलेगी। सेहत को गंभीरता से लेने की ज़रूरत है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

कन्या राशि: अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। शहर से बाहर किसी यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। किसी नए घर को व्यवस्थित करने के योग बन रहे हैं। सोच समझकर किए गए खर्चों से संतुष्टि महसूस होगी। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए लाभदायक रहेगा। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला राशि: अच्छी आय के चलते मूड अच्छा रहेगा। सेहत से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। किसी की मदद का गलत मतलब ना निकालें। दोस्तों या करीबियों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि: किसी की सलाह विदेश में पढ़ाई के लिए मददगार साबित होगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाना मज़ेदार साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर खुद को स्थापित करने में सफल होंगे। फिज़ूलखर्चों को कम कर बचत करने में कामियाब होंगे। किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी को अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

धनु राशि: सामाजिक मोर्चे पर सभी के संपर्क में रहने की सभी सराहना करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से साझा ना करें। किसी के साथ किए गए अच्छे काम का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रोफेशनली और पर्सनली भाग्य का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना रोमांचक रहेगा। किसी डाइट प्लान को अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ कही घूमने जा सकते हैं।

मकर राशि: लोगों को अपने घर आमंत्रित कर सकते हैं। एक विशेष विषय में आपकी पकड़ अच्छी होगी। कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल हंगे। किसी नए व्यवसाय से लाभ के योग बन रहे हैं। नियमित व्यायाम से सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों को मज़बूत करने के लिए समय अच्छा है।

कुंभ राशि: नियमित दिनचर्या से ब्रेक लेना फायदेमंद रहेगा। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। सामाजिक मोर्चे पर लोगों के संपर्क में रहने की कोशिश करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने में सफल होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी समारोह में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन राशि: जीवनशैली में किए गए बदलाव से वजन कम होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में चीज़ें आपके पक्ष में होने लगेंगी।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des amis ne fonctionnent pas toujours en cuisine, surtout pour recréer un plat de restaurant. Quelques astuces méritent donc d'être étudiées plus en détail. fumée de cuisson quelle huile choisir l'astuce discrète pour une pâte friable aubergines coréennes aux légumes croquants moisissures, stockage et âge du pu-erh se fier aux copains pour les reconnaître On sale presque tous trop tôt, puis on s'étonne d'une pâte sèche. Laissez-la reposer quelques minutes et préparez la garniture pendant ce temps : le résultat sera bien plus moelleux.