Newsमध्य प्रदेशसीहोर

Sehore News : सिख समाज ने भक्तिभाव से मनाई श्रीगुरुनानक जयंती, लंगर करने पहुंचे लोग

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा ने दी बधाइयां, शुभकामनाएं

सीहोर। सिख समाज द्वारा श्रीगुरूनानक जयंती भक्तिभाव के साथ ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान नगर के गुरूद्वारे में लंगर का आयोजन भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नगरवासी लंगर करने के लिए पहुंचे। श्रीगुरूनानक जयंती के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जसपाल सिंह अरोरा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा ने भी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्रीगुरूनानक जयंती के अवसर पर नगरवासियों से लंगर में पहुंचने की अपील भी की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज के महिला, पुरूष, युवाओं सहित नगरवासी भी बड़ी संख्या में लंगर करने के लिए पहुंचे। इससे पहले सुबह गुरूद्वारे में पाठ का आयोजन किया गया। इसमेें बड़ी संख्या में सिख समाज के महिला पुरूष पहुंचे एवं पाठ का श्रवण किया। शाम को 5 बजे से नगर कीर्तन भी निकाला गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों लाल मस्जिद, कोतवाली चौराहा, बड़ाबाजार सहित अन्य मार्गों से होते हुए वापस गुरूद्वारे पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin parfume la cuisine, on pense déjà aux petits plats servis au restaurant. Leurs recettes et astuces méritent d'être étudiées plus en détail. Four ou poêle : 74 Quand l'automne s'installe, on a envie de recettes réconfortantes : une soupe veloutée, un plat mijoté et un dessert maison créent une pause gourmande.