Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीएम पहुंचे बुधनी, कार्यकर्ता समागम में हुए शामिल, किए मां बिजासन के दर्शन

धर्मपत्नी साधना सिंह भी रहीं मौजूद, खिंचवाए कार्यकर्ताओं के साथ फोटो

रेहटी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को बुधनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान वे शाहगंज, बुधनी से होते हुए सलकनपुर पहुंचे। उनके साथ में धर्मपत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर करीब 12 बजे भोपाल से चलकर शाहगंज पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मेल-मुलाकात की। यहां से मुख्यमंत्री बुधनी पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ता समागम का आयोजन रखा गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता, पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ता समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव के दौरान वे तो मध्यप्रदेश की अन्य विधानसभा सीटों पर व्यस्त रहे, लेकिन बुधनी का प्रत्येक कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान बनकर चुनाव लड़ा। कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं कार्यकर्ताओें के जोश का परिणाम 3 दिसंबर को साकार होगा। भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से चुनाव में जीत दर्ज कराएगी। बुधनी विधानसभा के साथ-साथ सीहोर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की विजयी होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करके सरकार बनाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ फोटो भी खिंचवाए।
सलकनपुर पहुंचकर किए मां बिजासन के दर्शन-
बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सलकनपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सबसे पहले मां बिजासन देवी के दर्शन करके भाजपा की विधानसभा चुनाव में जीत की अर्जी लगाते हुए प्रदेशवासियोें की सुख-समृद्धि की कामना भी की। सलकनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री का भाजपा नेताओें, कार्यकर्ताओं ने स्वागत, सत्कार किया। सलकनपुर में मुख्यमंत्री ने देवीलोक धाम के कार्यों की जानकारी भी ली। मां बिजासन के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री नीचे धर्मशाला पहुंचे। यहां पर सलकनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता समागम रखा गया, जिसमें मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, नेताओें के साथ मुख्यमंत्री ने चर्चाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने भरोसा दिलाया था कि चुनाव में वे शिवराज सिंह चौहान बनकर प्रचार-प्रसार करेंगेे वैसा किया भी। बुधनी विधानसभा का हरएक कार्यकर्ता यहां पर शिवराज सिंह चौहान बनकर चुनाव लड़ा। सभी की मेहनत और प्रयास भी सार्थक होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश को एक वैभवशाली, समृद्धशाली, उन्नतशील प्रदेश बनाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओें से कहा कि सभी भाजपा की योजनाओें को घर-घर तक पहुंचाएं। सलकनपुर में मुख्यमंत्री ने फूलवाली अपनी लाडली बहना प्रेमबाई से भी मुलाकात की। इस दौरान उसे गले भी लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un plat de café paraît souvent simple, mais ses secrets se cachent dans les détails. Le sujet mérite d'être exploré plus attentivement. on oublie souvent farine et huile un pâté fruité à cuisson maîtrisée le petit geste pour une à première vue, où mettre pizza blanche aux champignons et parmesan Vu de l'extérieur, une recette de café paraît simple ; en cuisine, tout se joue pourtant dans les gestes, les temps de repos et l'équilibre des saveurs.