Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीएम शिवराज का बुधनी दौरा… करेंगे मां बिजासन के दर्शन, कार्यकर्ताओें से मेल-मुलाकात

रेहटी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जहां मां बिजासन धाम सलकनपुर पहुंचकर मातारानी के दर्शन करेंगे तो वहीं कार्यकर्ताओें, नेताओें से मेल-मुलाकात भी करेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले बुधनी विधानसभा के शाहगंज पहुंचेंगेे। यहां पर वे कार्यकर्ताओें के साथ मेल-मुलाकात के बाद बुधनी के लिए रवाना होंगे। बुधनी में भी सीएम शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं के साथ मेल-मुलाकात करेेंगे एवं आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा करेंगेे। मुख्यमंत्री बुधनी से सलकनपुर पहुंचेंगे और यहां पर वे मां बिजासन के दर्शन करके जहां भाजपा की जीत के लिए मां के दरबार मेें अर्जी लगाएंगे तो वहीं प्रदेशवासियोें की सुख-समृद्धि की कामना भी करेेंगे। मुख्यमंत्री सलकनपुर करीब 5 बजे पहुंचेंगे। यहां पर भाजपा सलकनपुर मंडल के कार्यकर्ताओें, पदाधिकारियोें के साथ बैठक करेेंगे एवं उनके साथ ही उनका सहभोज भी रहेगा। मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव केे बाद से लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। वे राजस्थान भी चुनाव प्रचार के लिए गए थे वहीं उन्होंने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए तोे वहीं वे मैहर भी पहुंचे थेे। अब मुुख्यमंत्री बुधनी विधानसभा के दौरे पर भी आ रहे हैं। भाजपा द्वारा उनका भव्य स्वागत, सत्कार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po službi vrnem utrujen, pripravim preprosto jed iz svežih sestavin, ki nasiti in ne obteži. Takšne okusne navade je vredno podrobneje raziskati. Ne verjemite mitu o jabolku Cvrtje ali pečenje? Tokrat poskusi lažjo pot z zelenjavo, začimbami in kančkom domišljije.