Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

टाइगर ने किया जब डॉग का शिकार, यहां दिखी लोकेशन

सीहोर। जिले की रेहटी तहसील के सलकनपुर के आसपास टाइगर की आहट होने की सूचना है। कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें टाइगर खेतों में विचरण करते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि छेत्र के किसान महेंद्र सिंह ठाकुर के खेत में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ तस्वीरें कैद हुई हैं, जिसमें टाइगर जैसा कोई जंगली जानवर कुत्ते का शिकार करते हुए दिखाई दे रहा है। सलकनपुर के आसपास के खेतों में टाइगर की आहट से जहां किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है तो वहीं राहगीरों में भी इसको लेकर चिंता हो सकती है। जो वीडियो सामने आए हैं उसमें टाइगर खेत में खड़ी ट्राली के नीचे घुसकर शिकार करते हुए भी दिखाई दे रहा है। बाद में सलकनपुर की तरफ से नर्मदा क्षेत्र की तरफ जाते हुए भी दिखाई दे रहा है। टाइगर की सूचना होने के बाद किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि टाइगर की सूचना के बाद वन विभाग अमला भी सक्रिय हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.