Newsमध्य प्रदेशसीहोर

विमुक्त घुमक्कड़, अर्ध घुमक्कड़ समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के निर्देशों पर परिवर्तन को लेकर मंत्री को सौंपा पत्र

मप्र राज्य विमक्त, घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष संजय जाधव ने विभाग की राज्यमंत्री कृष्णा गौर से की मुलाकात, बताई विसंगतियां

भोपाल। विमुक्त घुमक्कड़, अर्ध घुमक्कड़ समुदाय के स्थायी जाति प्रमाण पत्र के निर्देशों पर परिवर्तन को लेकर मप्र राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष संजय जाधव ने विभाग की राज्यमंत्री कृष्णा गौर से मुलाकात की और इसको लेकर विसंगतियां भी बताई। श्री जाधव ने राज्यमंत्री कृष्णा गौर को इस संबंध में एक पत्र भी सौंपा, जिसमें कहा कि प्रदेश में विमुक्त घुमक्कड़, अर्ध घुमक्कड़ नाम का कोई जाति वर्ग नहीं है। इस कारण इसका स्थायी जाति प्रमाण पत्र जारी करने का कोई औचित्य भी नहीं है। यह एक कम्यूनिटी है और इसमें कुल 51 जातियां आती हैं। इनमें 11 जातियां अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आती हैं तो वहीं 15 जातियां अनसुचित जाति वर्ग में आती हैं। इसके अलावा शेष 25 जातियां अनारक्षित वर्ग में आती हैं। मप्र राज्य विमक्त, घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष संजय जाधव ने कहा कि जो जातियां ओबीसी वर्ग के अंतर्गत आती हैं उन्हें शासन के निर्देशों के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग का ही स्थायी जाति प्रमाण पत्र दिया जाए, जिससे उन्हेें आरक्षण का भी लाभ प्राप्त हो सके। इसके साथ ही विमुक्त घुमक्कड़, अर्ध घुमक्कड़ समुदाय की कल्याणकारी योजनाओं का अतिरिक्त लाभ देने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र के नंबर पर ही समुदाय का प्रमाण पत्र भी साथ में दिया जाए। इसी प्रकार जो 15 जातियां अनुसूचित जाति के अंतर्गत आती हैं उन्हें शासन द्वारा अनुसूचित जाति का स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाए। इसके साथ ही इन्हें भी विमुक्त घुमक्कड़, अर्ध घुमक्कड़ समुदाय का प्रमाण पत्र अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र के समान नंबर पर साथ में दिया जाए। शेष 25 जातियां जो अनारक्षित वर्ग में आती हैं उन्हें विमुक्त घुमक्कड़, अर्ध घुमक्कड़ समुदाय का प्रमाण पत्र दिया जाए, जिससे इन्हें इसका लाभ मिल सके और इनके बच्चे स्कॉलरशिप, शिष्यवृत्ति सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
जीएडी ने दिए थे निर्देश-
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 13 जनवरी 2014 को सभी संभागायुक्त, कलेक्टर एवं एसडीएम को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए थे कि वे अजा, अजजा, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित विमुक्त घुमक्मड़, अर्ध घुमक्कड़ जातियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करें। मप्र राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष संजय जाधव ने राज्यमंत्री कृष्णा गौर कोे ये आदेश की प्रति भी पत्र के साथ में सौंपी है एवं आग्रह किया है कि वे इस पर अमल करें और इस विसंगति को दूर करें, ताकि इस समुदाय को योजनाओं का लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po službi vrnem utrujen, pripravim preprosto jed iz svežih sestavin, ki nasiti in ne obteži. Takšne okusne navade je vredno podrobneje raziskati. Ne verjemite mitu o jabolku Cvrtje ali pečenje? Tokrat poskusi lažjo pot z zelenjavo, začimbami in kančkom domišljije.