जॉब्स

बेरोजगारों के लिए यहां लगेंगे रोजगार मेले, 12 से 24 जुलाई तक मिलेगा रोजगार

सीहोर। जिले के सभी जनपदों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सिक्युरिटी एण्ड इन्टेलिजन्स सर्विसेज (एसआईएस) अनूपपुर द्वारा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी के 350 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भैरूंदा जनपद पंचायत परिसर में 12 एवं 13 जुलाई को, इछावर जनपद पंचायत परिसर में 15 एवं 16 जुलाई को, आष्टा जनपद पंचायत परिसर में 17 एवं 18 जुलाई को, सीहोर जनपद पंचायत परिसर में 21 एवं 22 जुलाई को, बुधनी जनपद पंचायत परिसर में 23 एवं 24 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में वह आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10 वी पास/फेल से स्नातक तक, आयु 19 वर्ष से 36 वर्ष तक, उचाई 167.5 से.मी. से 170 से.मी. तक, सीना 77 से 82 से.मी. एवं वजन 56 से 90 किलोग्राम हो, वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को योग्यता अनुसार रुपए 14 हजार से 35 हजार तक वेतनमान दिया जाएगा। नियुक्ति होने पर आवेदक को स्थायी नौकरी, वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्निति, बोनस, पेंशन, ग्रेच्युटी, प्रोविडेंट फंड, ईएसआईसी, दुर्घटना बीमा, सेवा प्रावधान, लोन सुविधा, मैस व आवास सुविधाएँ प्रदान की जाएगी। भर्ती के समय आवेदक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड छायाप्रति एवं दो फोटो के साथ अपना आवेदन जमा कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक कंपनी एचआर मेनेजर के मो. नं. 8602464107, 7999310954, 6266995776 एवं जिला रोजगार कार्यालय सीहोर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
On oublie souvent qu'une pincée de sel change tout. Dans les recettes de restaurants et de cafés, ce détail peut pourtant révéler bien des secrets, à explorer plus en détail. au frigo mariner prudemment les Comment retrouver cette finesse dans sa propre cuisine ? Quelques gestes précis, des produits de saison et une cuisson attentive suffisent à donner aux plats inspirés des cafés une vraie personnalité.