Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

बुधनी उपचुनाव का रण… भाजपा से रमाकांत भार्गव, कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को उतारा…

अर्जुन आर्य ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन की, सपा ने बनाया प्रत्याशी

सुमित शर्मा, सीहोर
9425665690

सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद वरिष्ठ नेता रमाकांत भार्गव को मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने यहां से राजकुमार पटेल को टिकिट देकर मुकाबला रोचक बना दिया है। इधर कांग्रेस से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने वाले युवा नेता अर्जुन आर्य को सपा ने यहां से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी भी यहां से अपने प्रत्याशी उतार सकती है। इसके साथ ही कई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतरेंगे। चुनावी रण के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही यहां पर बैठकों प्रचार, प्रचार का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने टिकट की घोषणा के बाद सलकनपुर पहुंचकर मां बिजासन के दर्शन किए एवं उनसे जीत का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद उन्होंने सलकनपुर में पदाधिकारी, नेताओं कार्यकर्ताओं की बैठक ली एवं सभी से आह्वान किया कि सभी लोग चुनावी मैदान में डट जाए। यह चुनाव सिर्फ रमाकांत भार्गव का नहीं, बल्कि शिवराज सिंह चौहान और पूरी बुधनी विधानसभा का चुनाव है। इस दौरान कार्तिकेय सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इससे पहले रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाए जाने पर बुधनी विधानसभा में नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जश्न बनाया। ढोल बजाए, आतिशबाजी की एवं एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इधर कांग्रेस ने भी राजकुमार पटेल को टिकट देकर मुकाबला बेहद रोचक बना दिया है। राजकुमार पटेल के नाम की घोषणा होते ही यहां पर भी कांग्रेस नेताओं ने जश्न मनाया आतिशबाजी की एवं मिठाई खिलाई। राजकुमार पटेल वर्ष 1993 के विधानसभा चुनाव में भी बुधनी विधानसभा से प्रत्याशी रहे थे और उन्होंने यहां से चुनाव में जीत भी दर्ज कराई थी। अब एक बार फिर वे यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने वाले युवा नेता अर्जुन आर्य को सपा ने प्रत्याशी बनाकर मुकाबला त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। अर्जुन आर्य कांग्रेस से इस्तीफा सौंपकर फिर से सपा में गए हैं। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की रीति नीति और नेताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई एवं लगातार चुनाव में कांग्रेस की हार का ठीकरा नेताओं की कार्यप्रणाली, हठधर्मिता पर फोड़ा।

बुधनी विधानसभा के उपचुनाव को लेकर sehorehulchal.com द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित की गईं एवं सीहोर हलचल यू ट्यूब चैनल पर भी दिखाई गई। इसमें भाजपा के प्रबल दावेदारों में सबसे पहला नाम रमाकांत भार्गव का ही दिखाया। सीहोर हलचल द्वारा 9 जून को ’शिवराज की बुधनी का कौन होगा अगला सरताज’? हैडिंग से खबर प्रकाशित की थी। इसमें सबसे पहला नाम प्रबल दावेदारों में रमाकांत भार्गव का ही लिखा था। उनके बाद कई अन्य दावेदारों के नाम थे। कांग्रेस से भी विक्रम मस्ताल शर्मा एवं राजकुमार पटेल को प्रबल दावेदार बताया था। अब सीहोर हलचल की खबर की विश्वसनीयता एक बार फिर से साबित हुई। भाजपा ने रमाकांत भार्गव को एवं कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

भाजपा का गढ़ है बुधनी विधानसभा –
बुधनी विधानसभा क्षेत्र यूं तो भाजपा का गढ़ है। यहां से केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2005 से लगातार चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री पद को संभालते रहे हैं। इससे पहले भी भाजपा के नेता यहां से विधायक रहे। भाजपा के गढ़ में कांग्रेस को सेंध लगाना इतना आसान नहीं होगा। भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव भी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं। वे 2019 के लोकसभा चुनाव में विदिशा संसदीय सीट से रिकार्ड मतों से विजयी हुए थे। इसमें बुधनी विधानसभा क्षेत्र भी आता है। इससे पहले वे मार्कफेड के अध्यक्ष, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी आसीन रहे हैं। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता लगातार बनी रहती है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधनी विधायक रहते हुए भी उनके कामों को पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव ही देखते रहे हैं। अब पार्टी ने उन्हें यहां से अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

सहकारिता का बड़ा चेहरा, ये है राजनीतिक कॅरियर –
रमाकांत भार्गव मध्यप्रदेश में सहकारिता का बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरूआत छात्र राजनीति के रूप में ही कर दी थी। उन्होंने ग्रामीण विकास बैंक में नौकरी भी की एवं वहीं से वे सहकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हुए। सहकारिता को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान है। वे कई सहकारिता आंदोलनों से जुड़े रहे एवं सहकारिता क्षेत्र को बेहतर बनाने एवं इसका लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार जमीनी संघर्ष करते रहे। सहकारिता क्षेत्र के साथ ही वे जनता पार्टी एवं फिर भारतीय जनता पार्टी में भी सक्रिय सदस्य रहे। संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने के साथ ही वे मार्कफेड अध्यक्ष, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें विदिशा संसदीय सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा। 5 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल करके पांच साल तक विदिशा संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व किया एवं कई मुद्दों को उठाया। अब बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में भी वे भाजपा प्रत्याशी हैं। पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी हैं।

टिकट मिलने के बाद माना केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार –
पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को भाजपा ने बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसकी घोषणा के बाद रमाकांत भार्गव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद व्हीडी शर्मा सहित केेंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से यह आभार व्यक्त किया है।

रमाकांत भार्गव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां –
नाम : रमाकांत भार्गव
जन्म तिथि : 2 अक्टूबर 1953
जन्म स्थान : विला, जैत, जिला-सीहोर, मप्र
पिता का नाम : स्व. रघुवीर प्रसाद भार्गव
माता का नाम : स्व. शांति भार्गव
धर्मपत्नी : श्रीमती संतोष भार्गव
बच्चे : बेटा विनय भार्गव, एक बेटी
शिक्षा : स्नातक
विवाह : 25 फरवरी 1984
पेशा : कृषि, उद्योग
स्थायी पता : वार्ड क्रमांक 14, शाहगंज, तहसील-बुधनी, जिला-सीहोर मप्र.

ये रहे बुधनी विधानसभा से अब तक के विधायक –
वर्ष 1957 से 1962 तक राजकुमारी सूरज कला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विधायक रहीं। वर्ष 1962 से 1967 तक बंसीधर स्वतंत्र रूप से विधायक रहे। वर्ष 1967 से 1972 तक मोहन लाल शिशिर भारतीय जनसंघ से, वर्ष 1972 में शालिग्राम वकील स्वतंत्र, वर्ष 1977 में शालिग्राम वकील जनता पार्टी से, वर्ष 1980 से केएन प्रधान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंदिरा), वर्ष 1985 से चौहान सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से, वर्ष 1990 से शिवराज सिंह चौहान भाजपा से, वर्ष 1992 (पोल द्वारा) मोहन लाल शिशिर भाजपा, वर्ष 1993 राज कुमार पटेल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से, वर्ष 1998 देव कुमार पटेल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से, वर्ष 2003 में राजेन्द्र सिंह राजपूत भाजपा से, वर्ष 2006 (पोल द्वारा) शिवराज सिंह चौहान भाजपा से, वर्ष 2008 शिवराज सिंह चौहान भाजपा से, वर्ष 2013 शिवराज सिंह चौहान भाजपा से, वर्ष 2018 शिवराज सिंह चौहान भाजपा से एवं वर्ष 2023 में शिवराज सिंह चौहान भाजपा से विधायक रहे। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री बनने के बाद बुधनी विधानसभा से इस्तीफा सौंप दिया। वर्तमान में यह रिक्त रिक्त है और यहां पर उपचुनाव की तैयारियां हैं।

बुधनी विधानसभा: फैक्ट फाइल
– कुल मतदाता: 2,76,397
– पुरूष मतदाता: 1,43,111
– महिला मतदाता: 1,33,280
– अन्य मतदाता: 6
– सर्विस मतदाता: 194

बुधनी विधानसभा उपचुनाव कार्यक्रम –
– नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर
– नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर
– नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
– मतदान 13 नवंबर
– मतगणना 23 नबंवर
– 1597 मतदान कर्मियों की ड्यूटी
– 45 सेक्टर ऑफिसर/कार्यपालिक मजिस्ट्रेट,
– 45 सेक्टर अधिकारी पुलिस
– 5 फ्लाइंग स्कवॉड दल
– 363 मतदान केन्द्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Iată cum să-ți faci viața mai ușoară cu aceste sfaturi de gospodărie! Descoperă rețete delicioase și trucuri de bucătărie care îți vor transforma mesele în adevărate festinuri. Și nu uita să citești articolele noastre utile despre grădinărit pentru a-ți cultiva propriul colț de rai verde! Plăci elastice din gips-carton: alegerea De ce crapă morcovii și cum să obții o Beneficiile onlay-urilor Cum să îndepărtați cerneala de Utilizarea unui compartiment separat pentru Roaderea unghiilor: motivele din spatele acestei obsesii și modalități de Descoperă cele mai bune trucuri de viață, rețete delicioase și articole utile despre grădinărit pe site-ul nostru! Aici vei găsi sfaturi practice pentru a-ți ușura viața de zi cu zi, idei culinare inovatoare și informații valoroase despre cum să ai grijă de grădina ta. Fii gata să îți transformi modul de viață cu ajutorul sfaturilor noastre!