News

एकादशी पर मनाया बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव, उठे देव, हुआ तुलसी विवाह

सीहोर। देव उठनी एकादशी की जिलेभर में धूम रही। इस दौरान जगह-जगह तुलसी विवाह के आयोजन हुए तो वहीं देव भी उठाए गए। देवउठनी एकादशी को छोटी दिवाली के रूप में मनाया गया। एकादशी पर सीहोर, भैरूंदा सहित कई स्थानों पर बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव भी मनाया गया। इस अवसर पर जिले के भैरूंदा में भैरूंदा नरेश बाबा खाटू श्याम के मंदिर में भव्य प्रकटोत्सव मनाया गया। गोकुलधाम कॉलोनी स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। इस दौरान श्याम प्रेमियों द्वारा भव्य रूप से बाबा का श्रृंगार कराया गया। इसके बाद रात 9 बजे से बाबा की ज्यौत जलाई गई तो वहीं भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक सुजीत यादव द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु ने जमकर भजनों पर डांस भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे। यहां बता दें कि प्रति एकादशी को खाटूश्याम मंदिर में जौत प्रकट की जाती है। इस दौरान भजन, कीर्तन भी होते हैं। दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। इधर हर साल की तरह इस साल भी शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में दो दिवसीय बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर पहले दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धा भक्ति सेवा समिति की ओर से केन्द्र के संचालक राहुल सिंह, जिला संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, भजन गायक पंडित सुनील पाराशर, केन्द्र के प्रभारी नटवर कुशवाहा, विवेक अग्रवाल, अमित जैन, बाबू सिंह आदि ने खाटू श्याम की झांकी सजाकर पूजा अर्चना की।
मनाया जन्मोत्सव, हुआ प्रसादी का वितरण –
सीहोर में भी प्रतिवर्ष अनुसार छावनी स्थित नमक चौराहा पर श्री श्याम सखा अरदास मंडल के तत्वाधान में बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर भजन गायक अखिलेश माहेश्वरी, संतोष राठौर आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात महा आरती का आयोजन किया गया। देवउठनी एकादशी के उपलक्ष्य में शहर के नमक चौराहे पर खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाबा के भक्तों ने जगह-जगह प्रसादी का आयोजन किया। खाटू श्याम जन्मोत्सव के चलते भक्तों ने शहर के अन्य स्थानों पर बाबा का भव्य दरबार सजाकर भंडारे का आयोजन किया। लोगों ने खाटू बाबा के नाम की प्रसादी पाई। वहीं कई जगहों पर खाटू श्याम के भजनों का आयोजन भी हुआ। श्री श्याम सखा अरदास मंडल के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को खाटू श्याम जी जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने जाते है, उनकी हर अधूरी मुराद पूरी हो जाती है। साथ ही व्यक्ति को सभी दुख-दर्द से छुटकारा मिल जाता है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता आशीष पचौरी, नितिन अग्रवाल, विनोद माहेश्वरी, पवन गुप्ता, सुदुल डाबी, दुष्यंत सोनी, गगन सोनी, उमंग राठौर, राघव अग्रवाल, अमन चौरसिया, प्रकाश सोनी, राहुल परमार, सुमित माहेश्वरी, विपुल राठौर, लोकेन्द्र आर्य, वंश पचौरी, वरदान उपाध्याय, राहुल शुक्ला आदि शामिल थे।
ये है मान्यता –
मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि देवउठनी एकादशी पर खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन मनाया जाता है, मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल की एकादशी के दिन ही घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक का जन्म हुआ, जिसे खाटू श्याम कहते हैं। महाभारत में वर्णित है कि भीम के पुत्र घटोत्कच थे। उन्हीं के पुत्र थे बर्बरीक, बर्बरीक देवी मां के भक्त थे। बर्बरीक की तपस्या व भक्ति से प्रसन्न होकर देवी मां ने उन्हें तीन बाण दिए थे जिनमें से एक तीर से संपूर्ण वे पृथ्वी का विनाश कर सकते थे। ऐसे में जब महाभारत का युद्ध चल रहा था तो बर्बरीक ने अपनी माता हिडिम्बा से युद्ध लडऩे की पेशकश की। तब बर्बरीक की माता ने सोचा कि कौरवों की सेना बड़ी है और पांडवों की सेना छोटी इसलिए शायद युद्ध में कौरव पांडवों पर भारी पड़ेंगे, तब हिडिंबा ने कहा कि तुम हारने वाले के पक्ष में युद्ध लड़ोग। इसके बाद माता की आज्ञा लेकर बर्बरीक महाभारत के युद्ध में शामिल होने के लिए निकल पड़े। लेकिन, भगवान श्रीकृष्ण को पता था कि जीत पांडवों की होने वाली है अगर बर्बरीक युद्ध स्थल पर पहुंचते हैं तो वे कौरव पक्ष में युद्ध लड़ेंगे. इसलिए भगवान श्री कृष्णा भिक्षु का रूप धारण कर बर्बरीक के पास पहुंचे तब, भगवान श्रीकृष्ण ने बर्बरीक से उनका शीश दान में मांग लिया। दानशीलता के कारण बर्बरीक ने बिना किसी सवाल के अपना शीश भगवान श्री कृष्ण को दान दे दिया। इसी दानशीलता के कारण श्रीकृष्ण ने कहा कि तुम कलयुग में मेरे नाम से पूजे जाओगे, तुम्हें कलयुग में श्याम के नाम से पूजा जाएगा, तुम कलयुग का अवतार कहलाओगे और हारे का सहारा बनोगे। सीहोर में खाटू श्याम सेना ट्रस्ट द्वारा भिनखाटू नरेश प्रकटोत्सव मनाया गया। इंग्लिशपुरा स्थित भवन में श्याम प्रेमियों ने बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाया। खाटू श्याम सेना ट्रस्ट जिलाध्यक्ष श्याम प्रेमी मनोज शर्मा सीहोर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप सम्राट और ममता शर्मा द्वारा बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर भक्तों, सनातन धर्मियों के लिए प्रगति समृद्धि की कामना गई। भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाबा को पुष्प अर्पित कर मिठाई और फलों का भोग लगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Jak odstranit skvrnu od bource morušového z oblečení: Trik s prázdnou židlí zachránil stovky vztahů v Recept na gurmánskou svačinu: náklady olivy Jak často byste měli vstávat Jak se starat o Seznamování s rodiči partnera: Jak být rád a Recept na rychlé jídlo: Tabouleh Normalizace funkce vaječníků: hlavní metody Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!