Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीविशेषसीहोर

केंद्रीय कृषि मंत्री ने संसद में दिया जबाव, बुधनी में कांग्रेस ने उठा दी ये मांग

सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यूं तो अन्नदाताओं को लेकर हमेशा से बेहद गंभीर रहे हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने हमेशा मध्यप्रदेश के किसानों की चिंता की और अब केंद्रीय मंत्री बनने के बाद वे देशभर के किसानों की चिंता कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने लोकसभा में सांसदों के प्रश्नों के जबाव भी दिए। इस दौरान उन्होंने केरल के किसानों की चिंता भी

की। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण भारत के किसानों के प्रति भी संजीदगी दिखाई और कहा कि उन्हें वहां के किसानों की भी चिंता है। देशभर के किसी भी कौने के किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सभी किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इधर बुधनी विधानसभा में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के सामने एक मांग उठा दी। बुधनी के युवा कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि एक तरफ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान केरल की चिंता कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र की बुधनी विधानसभा के किसानों की चिंता नहीं है। बुधनी विधानसभा के किसानों के खेतों में लगातार आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। सैकड़ों एकड़ जमीन की फसल जलकर खाक हो गई है पर माननीय कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद की किसानों के प्रति कोई संवेदना नहीं आई है। जिन किसानों ने कृषि मंत्रीजी को जमीन से आसमां तक पहुंचाया है, वह किसान जिसे भारत देश की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है आज उसी किसान को भूल गए हैं। यहां बता दें कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में बुधनी विधानसभा से शिवराज सिंह चौहान के सामने विक्रम मस्ताल शर्मा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Využijte naše užitečné tipy a triky pro domácnost, kuchařství a zahradničení. Objevte nové recepty, zdravé stravovací návyky a způsoby, jak vytvořit krásný zeleninový záhonek ve vaší zahradě. S našimi užitečnými články a návody budete schopni vytvořit si život plný radosti a zdraví. Plánované snížení počtu zaměstnanců v českých velkých Lipavský plánuje Vyzkoušejte tyto neuvěřitelné triky a recepty pro zdravý životní styl a úspěšné pěstování zeleniny ve vaší zahradě. Naše články vám pomohou najít nejlepší způsob, jak využít vlastní úrodu a užít si chutné jídlo z čerstvých surovin. Buďte naším průvodcem na cestě k lepšímu a zdravějšímu životu!