Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सलकनपुर मंदिर परिसर में चलाया बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान

सीहोर। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानेश खरे के निर्देशन में बाल कल्याण समिति सीहोर ने सलकनपुर देवी धाम परिसर में भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान चलाया। भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान के दौरान मंदिर परिसर में भिक्षावृत्ति करते हुए बालकों को चिन्हित कर काउंसलिंग की गई एवं मौके पर उपस्थित उनके माता-पिता को समझाईश दी गई। बालकों के माता-पिता एवं अन्य परिजनों को बाल कल्याण समिति, विशेष किशोर पुलिस ईकाई, बाल संरक्षण अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त दल ने भिक्षावृत्ति एवं अन्य कार्य नहीं करवाने की समझाईश दी गई। अभियान के प्रारंभ में सलकनपुर पंचायत भवन में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मानसिंह सेन, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय त्यागी, सदस्य रवि राठौर ने संयुक्त दल के साथ बालकों की भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान की रूपरेखा तैयार की। अभियान के दौरान 12 बालकों की काउंसलिंग की गई एवं उनके माता-पिता को मौके पर भिक्षावृत्ति नहीं करवाने हेतु निर्देशित किया गया। अभियान में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मानसिंह सेन सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय त्यागी, सदस्य रवि राठौर, बाल संरक्षण अधिकारी अनिल पोलाया,विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी संजय पाठक, एसजेपीयू विनय दुबे, विदिशा वेलफेयर सोसाइटी के समन्वयक सुमित गौर सहित ग्राम पंचायत एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, si želimo hitrega obroka, ki nas nasiti in ne obteži. To temo je vredno bolje spoznati. Kako ohraniti vitamine brokolija? po nasvetu znancev skuhaj jabolčno Kako do sočne sredice brez viška jajc? Se tudi vi sprašujete, kako združiti okus in zdravje? Z nekaj preprostimi sestavinami nastane obrok, ki nasiti in razveseli.