Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

जीएसटी से राहत, बाजारों में आफत, अब सीएम से उम्मीदें, देंगे करोड़ों की सौगात

- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर जिले के दो लाख से अधिक किसानों को देंगे 118 करोड़ रूपए की राहत

सीहोर। एक तरफ केंद्र सरकार ने आम जीवन में आने वाली कई सामग्रियों से जीएसटी में राहत दे दी है, लेकिन इसके बाद भी बाजार आफत में ही है। उम्मीदें थी कि बाजारों में रौनक फिर से लौटेगी, लेकिन इस बार दीपावली के दो दिन पहले तक बाजारों से ग्राहक गायब हैं। व्यापारी फुरसत में बैठे हुए हैं। सबसे ज्यादा सन्नाटा ज्वैलर्स की दुकानों पर पसरा हुआ है, लेकिन अब व्यापारी एवं किसानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बिलकिसगंज दौरे से उम्मीदें जागी हैं। मुख्यमंत्री 18 अक्टूबर को सीहोर जिले के बिलकिसगंज के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे जिलेभर के दो लाख से अधिक किसानों के खातों में 118 करोड़ रूपए की राहत राशि भेजेंगे। इसके अलावा करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात देकर सीहोर जिले को दीपावली का तोहफा भी देंगे। बाजारों में पसरे सन्नाटेे को लेकर कहा जा रहा है कि सीहोर जिले में किसानों की फसलों की कटाई हो रही है, मक्का के भुट्टे टूट रहे हैं, सोयाबीन की फसल भी कट रही है। इसके कारण ज्यादातर किसान अपने खेती-किसानी के कार्य में जुटे हुए हैं। किसानों की फसलें भी पानी के कारण खराब हुई है। इसके कारण भी किसानों के माथों पर चिंता की लकीर है। सीहोर नगर सहित जिले के भैरूंदा, रेहटी, आष्टा, बुधनी सहित अन्य शहरों के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
उम्मीद में व्यापारी, किसानों को भी राहत का इंतजार-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर को सीहोर जिले के बिलकिसगंज में आयोजित कार्यक्रम में पीला मोजेक, कीट व्याधि एवं अतिवृष्टि से हुई सोयाबीन फसल क्षति से प्रभावित किसानों के खाते में राहत राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीहोर जिले के 205977 किसानों के खाते में 118 करोड़ 41 लाख रूपए की राहत राशि अंतरित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के 69 करोड़ 38 लाख रूपए लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव सीहोर जिले की आठ तहसीलों में पीला मोजेक एवं कीट व्याधि से प्रभावित 1,87,140 किसानों को 101 करोड़ 70 लाख 90 हजार 999 रूपए अंतरित करेंगे। इसी प्रकार अतिवृष्टि से प्रभावित 2 तहसीलों के 18, 837 सोयाबीन उत्पादक किसानों के खाते में 16 करोड़ 70 लाख 36 हजार 9425 रूपए की राहत राशि टांसफर करेंगे। भैरूंदा एवं बुधनी के किसानों की फसल अतिवृष्टि से तथा आष्टा, जावर, रेहटी, इछावर, श्यामपुर, दोराहा, सीहोर ग्रामीण तथा सीहोर नगर के किसानों की फसलें पीला मोजक एवं कीट व्याधी से खराब हुई थीं।
कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा –
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, कलेक्टर बालागुरू के. तथा जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीहोर जिले के 69 करोड़ 38 लाख हजार रूपए लागत के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 51 करोड़ 24 लाख 26 हजार रूपए की लागत के 9 निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा 18 करोड़ 14 लाख 40 हजार रूपए के 14 कार्यों का भूमिपजून करेंगे। कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को विभागीय गतिविधियों और हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए अनेक विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें कृषि, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, एनआरएलएम, जनजातीय कार्य विभाग सहित अनेक विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी जायेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
500 Internal Server Error

Internal Server Error

The server encountered an internal error or misconfiguration and was unable to complete your request.

Please contact the server administrator at [email protected] to inform them of the time this error occurred, and the actions you performed just before this error.

More information about this error may be available in the server error log.