Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

शराब कारोबारी पिता-पुत्र ने युवा किसान से की मारपीट, वीडियो वायरल

सीहोर। शाहगंज क्षेत्र में एक युवा किसान और उसके दोस्त पर शराब कारोबारी पिता-पुत्र और उनके एक साथी ने रात के अंधेरे में जानलेवा हमला कर दिया। किसान आयुष जोशी पर जबरन दारू बेचने का आरोप लगाकर मारपीट की गई। घटना 10 नवंबर की रात की है, लेकिन जान से मारने की धमकी के चलते पीडि़त ने 15 नवंबर को शाहगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने राजेश गुर्जर, मंशाराम और दीपक पिता मंशाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
शाहगंज थाना पुलिस ने पीडि़त आयुष जोशी पिता कामता प्रसाद जोशी निवासी शाहगंज की शिकायत पर तीन आरोपियों राजेश गुर्जर, मंशाराम और दीपक पिता मंशाराम के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
रात 11 बजे की मारपीट
एफआईआर के अनुसार युवा किसान आयुष जोशी जो खेती किसानी का काम करते हैं। 10 नवंबर की रात करीब 11 बजे अपने खेत से वापस लौट रहे थे। शाहगंज से बुदनी रोड पर शनि मंदिर के पास तीनों आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने आयुष पर आरोप लगाया कि वह दारू बेचता है, जब आयुष ने इस बात से इनकार किया तो आरोपी मंशाराम ने उन्हें मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। शिकायत के मुताबिक गाली देने से मना करने पर मंशाराम ने आयुष को थप्पड़ों और मुक्कों से मारा, जिससे उसके सिर और पीठ में चोट आई। दीपक ने लातों से पीठ और पैरों पर मारा, जबकि राजेश गुर्जर ने प्लास्टिक के पाइप से आयुष के पु_ों और दोनों पैरों पर वार किया।
बचाने आए दोस्त पर भी हमला
पीडि़त आयुष जोशी की आवाज सुनकर बुदनी तरफ से आ रहे चेतन नामदेव रुक गए। जब चेतन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी नहीं छोड़ा। तीनों ने चेतन नामदेव के साथ भी गंदी गालियां देकर थप्पड़-मुक्कों से मारपीट कीए जिससे चेतन के दोनों पैरों, सिर और पीठ में चोटें आईं। तीनों आरोपी मारपीट करने के बाद दोनों युवकों को यह धमकी देते हुए चले गए कि अगर थाने में रिपोर्ट की तो तुम्हें जान से खत्म कर देगे।
डर के कारण आयुष और चेतन ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। आयुष ने 15 नवंबर को अपने पिता कामता प्रसाद जोशी को पूरी घटना बताने के बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.