Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

गंगा-जमुनी तहजीब के बीच कल 200 बेटियां बसाएंगी अपना घर

सीहोर। शहर के चंद्रशेखर आजाद कॉलेज मैदान पर बुधवार को नगर पालिका परिषद और सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह एवं निकाह सम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में जिले की 200 बेटियां परिणय सूत्र में बंधेंगी, जो सांप्रदायिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब की एक अनूठी मिसाल पेश करेगा।
आज मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने नगर पालिका व सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बैठने की व्यवस्था, भोजन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि वर-वधू और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
वैदिक मंत्रोच्चार और कुरान की आयतों से गूंजेगा मैदान
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि इस सम्मेलन में कुल 200 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। इसमें 122 हिंदू बेटियां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेंगी, वहीं 78 मुस्लिम बेटियां कुरान की आयतों के साथ निकाह कुबूल करेंगी।
शासन की ओर से मिलेगी सहायता
योजना के तहत सामाजिक न्याय विभाग द्वारा प्रत्येक कन्या को शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता राशि और आवश्यक घरेलू सामग्री भेंट की जाएगी। विभाग ने सामग्री के वितरण और पंजीकरण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। नपाध्यक्ष राठौर ने बताया कि यह आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी बेटियों का विवाह पूरे रीति-रिवाज और सम्मान के साथ संपन्न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button