धर्म

24 मई 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज खुशियों की हल्की-हल्की दस्तक आपके दिन को खास बना सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही खबर मिल सकती है, वहीं सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से मुलाकात दिल की धड़कन बढ़ा सकती है।

वृष राशि : आज मन किसी बात को लेकर थोड़ा बेचैन रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी। पैसों से जुड़ी बातें किसी से शेयर करने से बचें। शेयर मार्केट में सोच-समझकर कदम बढ़ाना फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि : आज सफलता आपके कदम चूम सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात आपको भावुक और खुश दोनों कर सकती है। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलना शुरू होगा। संतान की खुशी के लिए कोई नई खरीदारी संभव है।

कर्क राशि : आज का दिन थोड़ी उलझनों के साथ आगे बढ़ सकता है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें। परिवार के मुद्दों को प्यार और समझदारी से सुलझाने की जरूरत होगी।

सिंह राशि : आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी। रुके हुए काम पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में पार्टनर के साथ नई योजनाओं पर चर्चा लाभदायक साबित हो सकती है।

कन्या राशि : आज बड़े सपनों को हकीकत में बदलने की शुरुआत हो सकती है। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। यात्रा की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। माता-पिता की सलाह आज आपके लिए सफलता की चाबी साबित हो सकती है।

तुला राशि : आज सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन समझदारी से आप हर स्थिति संभाल लेंगे। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि : आज परिवार और सेहत दोनों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ छोटी नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन प्यार से बात करेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा।

धनु राशि : आज आपका प्रभाव और सम्मान दोनों बढ़ते नजर आएंगे। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम से खुशियों का माहौल बनेगा। सरकारी कामों में प्रगति मिलने की संभावना है।

मकर राशि : आज अधूरी इच्छाएं पूरी होने के संकेत हैं और मेहनत रंग लाती दिखाई देगी। बॉस आपकी कार्यशैली से खुश रहेंगे। समाज सेवा या परोपकार के कार्यों से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। किसी पुरानी गलती से मिली सीख आज काम आएगी।

कुंभ राशि : आज लाभ और नए अवसर आपके आसपास मंडराते दिखाई देंगे। नया काम शुरू करने का विचार फायदेमंद साबित हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ छोटी बहस हो सकती है, लेकिन बड़ों का सहयोग आपको संभाल लेगा।

मीन राशि : आज मन में चल रहा संशय आपको थोड़ा उलझन में डाल सकता है। कोई महत्वपूर्ण डील आखिरी समय में अटक सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग तनाव बढ़ा सकते हैं।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj svežimi sestavinami ter premišljeno izbiro načinov priprave lahko vsakdanji jedilnik postane bolj raznolik. To temo je vredno podrobneje raziskati. na kruhu je to bolj Ko se jeseni zadiši po pečenih jabolkih, pridejo prav tudi lahki recepti z bučo, stročnicami in svežimi zelišči.