धर्म

02 जून 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज आपकी मेहनत और लगन ऑफिस में सबका ध्यान खींचेगी। बॉस आपके काम से इतने प्रभावित रहेंगे कि प्रमोशन को लेकर चर्चा भी शुरू हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में थोड़ा सतर्क रहना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी लापरवाही नुकसान दे सकती है।

वृष राशि : आज का दिन धन और खुशियों की बरसात लेकर आया है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से मन हल्का और प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में नई योजनाओं पर निवेश करना भविष्य में शानदार लाभ दे सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। परिवार में किया हुआ कोई पुराना वादा पूरा करने का समय आ गया है। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, लेकिन बीती बातों को दोहराने से बचें।

कर्क राशि : आज आपका मान-सम्मान और प्रभाव दोनों बढ़ने वाले हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से कहासुनी होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

सिंह राशि : आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव और पढ़ाई के दबाव से राहत मिलेगी। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जहां नए और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी।

कन्या राशि : आज प्रॉपर्टी और बिजनेस से जुड़े मामलों में किस्मत आपका साथ देगी। किसी बड़ी डील को लेकर आप महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी।

तुला राशि : आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहद खास रहेगा। मनपसंद काम मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा और भाई-बहनों का सहयोग भी आपको मजबूती देगा। घर के बड़े सदस्यों के साथ बिताया गया समय आपकी कई परेशानियों का समाधान निकाल सकता है।

वृश्चिक राशि : आज आपके आसपास का माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा और आपके चेहरे की चमक सबका ध्यान खींचेगी। जीवनसाथी नौकरी के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं, इसलिए उनसे बातचीत में समझदारी रखें।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए नए रास्ते खोल सकती है। आसपास के लोगों को पहचानकर चलना जरूरी होगा, क्योंकि हर मुस्कुराता चेहरा सच्चा नहीं होता।

मकर राशि : आज का दिन दोस्तों और अपनों के साथ हंसी-मजाक और मौज-मस्ती में बीतेगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। मन में ईर्ष्या या द्वेष जैसी भावनाएं रखने से रिश्तों में दूरी आ सकती है, इसलिए दिल साफ रखें।

कुंभ राशि : आज का दिन आपको सफलता की ओर आगे बढ़ाने वाला रहेगा। सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए शरीर के संकेतों को समझें। किसी रिश्तेदार की बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सकारात्मक सोच आपको दूसरों से आगे ले जाएगी। नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। मन भगवान की भक्ति और आध्यात्म में डूबा रहेगा।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj svežimi sestavinami ter premišljeno izbiro načinov priprave lahko vsakdanji jedilnik postane bolj raznolik. To temo je vredno podrobneje raziskati. na kruhu je to bolj Ko se jeseni zadiši po pečenih jabolkih, pridejo prav tudi lahki recepti z bučo, stročnicami in svežimi zelišči.