Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए क्षत्रिय महासभा आयोजित करेगी सामान्य ज्ञान और सनातन संस्कृति प्रश्नोत्तरी

सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने तथा नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं से जोडऩे के उद्देश्य से इस वर्ष भी सामान्य ज्ञान एवं सनातन संस्कृति आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अवधपुरी में आयोजित महासभा की जिलाध्यक्ष ठाकुर गणेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
सरकारी नौकरी के पैटर्न पर होगी परीक्षा
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ठाकुर गणेश सिंह चौहान ने बताया कि महासभा द्वारा पिछले 4-5 वर्षों से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें 5 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के प्रतिभागी, बेटियां और बहुएं उत्साहपूर्वक भाग लेती हैं। इस वर्ष यह प्रतियोगिता 6 अथवा 13 सितंबर को आयोजित करने का प्रस्ताव है।
उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता को और अधिक रोजगारपरक बनाने के लिए शासकीय सेवाओं की भर्ती परीक्षाओं के पैटर्न पर प्रश्न पत्र तैयार किया जा रहा है। इसमें सामान्य ज्ञान के साथ-साथ महाभारत के महत्वपूर्ण प्रसंगों से संबंधित प्रश्न भी शामिल रहेंगे। तैयारी के लिए समाज के व्हाट्सएप ग्रुपों में 256 प्रश्नों की पीडीएफ उपलब्ध करा दी गई है।
सेवानिवृत्त दंपती का किया सम्मान
बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए रणजीत सिंह चौहान एवं प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुईं उनकी पत्नी नीना चौहान का समाजजनों द्वारा शाल-श्रीफल से अभिनंदन व स्वागत किया गया।
चयनित होनहार युवाओं को दी बधाई
पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर चयनित पचामा निवासी संदीप सिंह सोलंकी पिता प्रदीप सिंह सोलंकी तथा आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद पर चयनित आकाश सिंह जादौन पिता विनोद सिंह जादौन की सफलता पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दीं।
शिक्षित युवा ही देश का भविष्य
संभागीय अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि महासभा का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करने के साथ युवाओं को संस्कारित और शिक्षित बनाना है। संगठित और शिक्षित युवा ही परिवार, समाज और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकते हैं।
बैठक में यह वरिष्ठ जन रहे उपस्थित
बैठक में ठाकुर जितेंद्र सिंह, मुकेश दरबार राठौड़, शिवशंकर सिंह, विजय सिंह तोमर, रमेश सिंह चौहान, कृष्णपाल सिंह सेंगर, चंदन सिंह सिसोदिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, सियाराम गौतम, शिवसिंह भोजपुरी समाज अध्यक्ष, अजय सिंह पंवार, इंद्रपाल सिंह, लाखन सिंह गौर, महेंद्र सिंह चौहान, अजीत सिंह सिदल, देवेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह सिकरवार, प्रताप सिंह बैंस, गजराज सिंह राघव सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाजबंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button