Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल, एसपी-एडीएम ने पुलिस परेड ग्राउंड में लिया जायजा

सीहोर। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर अंतिम रिहर्सल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना एवं अपर कलेक्टर बृजेश सक्सेना ने संयुक्त रूप से मुख्य समारोह स्थल की तैयारियों और रिहर्सल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फाइनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का क्रमवार पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, पुलिस व अन्य बलों द्वारा शानदार मार्च पास्ट और विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल शामिल रही। अधिकारियों ने परेड की चाल और तालमेल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
कड़े सुरक्षा और ट्रैफिक इंतजाम के निर्देश
एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश द्वार, वीआईपी व आम नागरिकों के लिए पार्किंग, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नागरिकों की सुविधा और मंच व्यवस्था का निरीक्षण
अपर कलेक्टर बृजेश सक्सेना ने मंच, ध्वजारोहण स्थल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ सफाई और विद्युत आपूर्ति जैसे बुनियादी प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह में आने वाले आम नागरिकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
स्वतंत्रता दिवस के इस मुख्य पूर्वाभ्यास के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे, एसडीएम तन्मय वर्मा, सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button