Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल, एसपी-एडीएम ने पुलिस परेड ग्राउंड में लिया जायजा

सीहोर। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर अंतिम रिहर्सल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना एवं अपर कलेक्टर बृजेश सक्सेना ने संयुक्त रूप से मुख्य समारोह स्थल की तैयारियों और रिहर्सल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फाइनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का क्रमवार पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, पुलिस व अन्य बलों द्वारा शानदार मार्च पास्ट और विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल शामिल रही। अधिकारियों ने परेड की चाल और तालमेल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
कड़े सुरक्षा और ट्रैफिक इंतजाम के निर्देश –
एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश द्वार, वीआईपी व आम नागरिकों के लिए पार्किंग, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर कलेक्टर बृजेश सक्सेना ने मंच, ध्वजारोहण स्थल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ सफाई और विद्युत आपूर्ति जैसे बुनियादी प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह में आने वाले आम नागरिकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। स्वतंत्रता दिवस के इस मुख्य पूर्वाभ्यास के दौरान एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीएम तन्मय वर्मा, सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय समारोह में प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर करेंगी ध्वजारोहण-
सीहोर के पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ध्वजारोहण करेंगी। इसके पश्चात वे समारोह में आयोजित भव्य परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी लेंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त किया जाएगा। इससे पहले पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर 14 अगस्त को सुबह 10.45 सीहोर सर्किट हाउस पहुंचेंगी। इसके बाद इछावर तहसील के ग्राम ब्रिजिशनगर पहुंचेंगी और मुख्यमंत्री जन विशवास अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे दोपहर साढ़े तीन बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri pripravi zdravih jedi zanemarijo ravnovesje okusov. To temo je vredno podrobneje raziskati. znanci svetujejo vrelo vodo, a Ko se po napornem dnevu vrnemo lačni, se najbolje obnese preprost obrok iz svežih sestavin. Z malo domišljije je lahko hkrati okusen, lahek in nasiten.