योग की पाठशाला सदस्यों ने पहाड़ी पर पौधे रोंपे, प्रकृति बचाने हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

सीहोर। योग की पाठशाला गु्रप के सदस्यों ने रविवार को नगर के समीपस्थ ग्राम रायपुरा की पहाडी पर पौध रोपण किया। सदस्यों ने सांवल माता मंदिर के आसपास बडी संख्या में फलदार और छायादार पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण और हरियाली बढाने का संकल्प लिया। इस दौरान बडी संख्या में ग्रामीणजन भी यहा उपस्थित रहे।
योग की पाठशाला ग्रुप के सदस्य कपिल सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि गु्रप के सदस्य योगएध्यान और व्यायाम के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। समूह के द्वारा ग्राम रायपुरा में एक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पहाड़ी पर नीम, पीपल, जामुन, बरगद, आम, गुलमोहर, कदम के पौधे लगाए गए। योगाचार्य दिनेश शर्मा ने टीम के सदस्य और ग्रामीणजनों को प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने सेहत के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया।
पारंपरिक खेती की और लौटे किसान
मंदिर परिसर में किसानों से चर्चा के दौरान योगाचार्य दिनेश शर्मा ने जलवायु परिवर्तन का मानव जीवन पर प्रभाव संबंधी जानकारियां सांझा की। चर्चा के दौरान किसानों से पारंपरिक खेती की और लौटने की बात कही, बताया कि रासायनिक खेती के कारण भूमि की उवर्रक क्षमता कम हो रही है साथ ही जल प्रदूषण का खतरा भी बढ गया है। वहीं खेती में अत्याधिक रासायनिकों के उपयोग के कारण केंसर जैसी बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर गु्रप के सदस्य राजकुमार राठौर, वीरेन्द्र सिंह, भारत सिंह चौहान, सुभाष शर्मा, बाबूलाल मेवाड़ा, हनुमत मेवाड़ा, राजेश खंडेलवाल, चरण सिंह राजपूत, मांगीलाल मालवीय, राजेश गुप्ता सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



